Zimbabwe vs Afghanistan, One-off Test: बेन कुरेन (Ben Curran) के शानदार शतक औऱ ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarabani) की गेंदबाजी के दम पर जिम्बाब्वे ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को तीसरे दिन एक पारी और 73 रन से हरा दिया। रन के हिसाब से अफगानिस्तान की सबसे बड़ी जीत है। 

Advertisement

यह तीसरी बार है जब जिम्बाब्वे ने कोई टेस्ट पारी के अंतर से जीता है। इससे पहले 1995 में पाकिस्तान के खिलाफ औऱ 2001 में जिम्बाब्वे के खिलाफ यह कारनामा किया था। 

Advertisement

पहली पारी में 232 रन से पिछड़ने  के बाद अफगानिस्तान की टीम  दूसरी पारी में 43 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें इब्राहिम जादरान ने 42 रन और बाहिर शाह ने 32 रन बनाए। टीम  के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े  तक नहीं पहुंच पाए। 

जिम्बाब्वे के लिए दूसरी पारी में रिचर्ड नगरवा ने 5 विकेट, ब्लेसिंग मुजरबानी ने 3 विकेट औरर तनाका चिवांग ने 2 विकेट लिए। 

इससे पहले जिम्बाब्वे की टीम ने पहली पारी में 359 रन बनाकर 232 रन की विशाल बढ़त हासिल की। बेन कुरेन ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ते हुए 256 गेंदों में 121 रन की पारी खेली। इसके अलावा सिकंदर रजा ने 65 रन और निक वेल्च ने 49 रन बनाए। 

अफगानिस्तान के लिए पहली पारी में ज़ियाउर रहमान शरीफी ने 7 विकेट, इस्मात आलम ने 2 विकेट और शराफुद्दीन अशरफ ने 1 विकेट लिया।

Advertisement

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी  करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 32.3 ओवर में 127 रनों पर ढेर हो गई।  जिसमें रहमानुल्लाह गुरबाज ने 37 रन औऱ अब्दुल मलिक ने 30 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

जिम्बाब्वे के लिए पहली पारी में शानदार गेंदबाजी  करते हुए ब्रैड एवांस ने 5 विकेट, ब्लेसिंग मुजरबानी ने 3 विकेट और तिनाका चिवांगा ने 1 विकेट  लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार