गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद सीन विलियम्स (Sean Williams) औऱ गैरी बैलेंस (Gary Ballance) की सयंम भरी पारियों की बदौलत जिम्बाब्वे ने गुरुवार (12 जनवरी) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में आयरलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ऑलराउंडर रयान बर्ल (Ryan Burl) को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

गैरी बैलेंस-सीन विलियम्स की शानदार पारी

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की शुरूआत खराब रही औऱ टॉप 3 बल्लेबाज 43 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। लेकिन जिम्बाब्वे के लिए पहला इंटरनेशऩल मैच खेल रहे इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज गैरी बैलेंस ने एक छोर संभाला और 29 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए 39 इंटरनेशनल मैच खेल खेल चुके बैलेंस का यह पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच था। 

वहीं विलियम्स ने 30 गेंदों में तीन चौकों की मदद से नाबाद 34 रन बनाकर जिम्बाब्वे को जीत की दहलीज पार कराई।

आयरलैंड के लिए हैरी टैक्टर औऱ मार्क अडायर ने दो-दो, वहीं बैरी मैकार्थी ने एक विकेट हासिल किया।

8 बल्लेबाज दहाईं से कम पर आउट

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 19.2 ओवर में 114 रनों पर ऑलआउट हो गई। गैरेथ डेलनी ने सबसे ज्यादा 24 रन की पारी खेली, वहीं कर्टिंस कैम्फर ने 20 रन बनाए। टीम के 8 बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

जिम्बाव्वे के लिए रयान बर्ल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा वेलिंग्टन मसाकदजा, तेंदई चतारा और रिचर्ड नगरवा ने दो-दो विकेट, वहीं ब्रैड इवांस ने एक विकेट अपने खाते में डाला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार