ZIM vs NAM 1st T20: जिम्बाब्वे और नामीबिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला सोमवार, 15 सितंबर को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया था जहां मेजबान टीम जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 33 रनों से हराकर धूल चटाई। गौरतलब है कि इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के 21 साल के सलामी बल्लेबाज़ ब्रायन बेनेट और स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रज़ा स्टार खिलाड़ी रहे।

Advertisement

ब्रायन बेनेट और तडिवनाशे मरुमनि ने ठोका अर्धशतक: बुलावायो में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद जिम्बाब्वे के लिए ओपनिंग जोड़ी ब्रायन बेनेट और तडिवनाशे मरुमनी ने 124 रनों की शतकीय साझेदारी की। ब्रायन बेनेट ने 51 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्के ठोकते हुए 94 रन बनाए। वहीं तडिवनाशे मरुमनि ने 48 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 62 रनों की पारी खेली।

Advertisement

इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद रयान बर्ल और सिकंदर रज़ा ने भी अपनी बैटिंग से कमाल किया और 20 प्लस रन बनाए। रयान बर्ल ने नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी करते हुए 9 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 22 रन ठोके, वहीं सिकंदर रजा ने नंबर-4 पर बल्लेबाज़ी करने आए और उन्होंने 11 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 23 रन बनाए। इन पारियों के दम पर जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर 211 रन जोड़े।

बात करें अगर नामीबिया के गेंदबाज़ों की तो अलेक्जेंडर बसिंग-वोल्स्चेंक ने 4 ओवर में 43 रन देकर 2 सफलता हासिल की, वहीं रुबेन ट्रम्पेलमैन ने 4 ओवर में 46 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। टीम के लिए 5 और गेंदबाज़ों ने बॉलिंग की, लेकिन कोई भी विकेट हासिल नहीं कर सका।

सिकंदर रज़ा ने बॉलिंग से भी किया कमाल: जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा ने एक बार फिर अपनी गेंदबाज़ी से प्रभावित किया और नामीबिया के खिलाफ अपने कोटे के 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट चटकाए। जान लें कि उनके अलावा ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं रिचर्ड नगारवा और वेलिंगन मसाकाद्जा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

जिम्बाब्वे ने 33 रनों से जीता मैच: ये मुकाबला जीतने के लिए नामीबिया के सामने 212 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए मेहमान टीम के लिए कोई भी खिलाड़ी अर्धशतक नहीं बना सका। टीम के लिए निकोल लॉफ्टी-ईटन ने सबसे ज्यादा रन बनाए और 24 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

उनके अलावा ज़ेन ग्रीन ने 27 गेंदों पर 33 रन, कप्तान गेराल्ड इरासमस ने 19 गेंदों पर 26 रन, जान फ्राइलिंक ने 13 गेंदों पर 21 रन और रुबेन ट्रम्पेलमैन ने 9 गेंदों पर 20 रनों का योगदान किया। हालांकि इन सब के बावजूद नामीबिया की टीम 20 ओवर में सिर्फ 178 रन ही जोड़ सकी और इस तरह वो ये मुकाबला 33 रनों से अंतर से हार गई। कुल मिलाकर अब जिम्बाब्वे ने ये मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार