आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आठवें मुकाबले में सोमवार, 09 फरवरी को जिम्बाब्वे ने ओमान को 8 विकेट से हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज़ किया। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मैच में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों का जलवा देखन को मिला जिन्होंने ओमान की पूरी टीम को 19.5 ओवर में सिर्फ 103 रनों पर ऑल आउट कर दिया और बाद में जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने आसानी से इस लक्ष्य को 14 ओवर में 2 विकेट गंवाकर ही हासिल कर लिया।

Advertisement

इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित कर दिखाया। ओमान के टॉप 5 खिलाड़ी तो दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाए। ओमान के लिए विकेटकीपर बैटर विनायक शुक्ला ने सबसे ज्यादा रन जोड़े और 21 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सिर्फ सुफयान महमूद  (39 गेंदों पर 25 रन) और नदीम खान (18 गेंदों पर 20) ही थोड़ी देर मैदान पर टिक सके।

Advertisement

हैरानी कि बात ये रही कि ओमान के आठ खिलाड़ी तो सिंगल डिजिट में ही स्कोर कर सके, जिसमें से दो जीरो पर आउट हुए। बात करें अगर जिम्बाब्वे के गेंदबाज़ों की तो ब्लेसिंग मुजरबानी सबसे कामयाब गेंदबाज़ रहे जिन्होने अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 16 रन देकर रन देकर 3 विकेट लिए। उनके अलावा रिचर्ड नगारवा ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट और ब्रैड इवांस ने भी 3.5 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए। कप्तान सिकंदर रज़ा ने भी एक विकेट निकाला।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद एक मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत भी काफी खराब रही औऱ टीम ने 30 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद ब्रायन बेनेट (47) और ब्रेंडन टेलर (31 रिटायर्ड हर्ट) ने मिलकर मैच को एकतरफा कर दिया और जिम्बाब्वे को आसानी से जीत दिला दी। ब्रेंडन टेलर जीत से कुछ रन पहले ही रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन चले गए और इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान सिकंदर रजा ने 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर अपनी टीम के लिए विनिंग रन जड़े और टीम का पॉइंटस् टेबल पर खाता खोल दिया। ओमान के लिए दोनों विकेट सूफियान महमूद ने लिए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार