Sri Lanka vs Zimbabwe 2nd T20I: ल्यूक जोंग्वे (Luke Jongwe) के ऑलराउंड प्रदर्शन औऱ क्रेग एर्विन (Craig Ervine) के अर्धशतक के दम पर जिम्बाब्वे ने मंगलवार (16 जनवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। गेंद औऱ बल्ले से अहम योगदान के लिए जोंग्वे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

 
Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद श्रीलंकाई टीम की शुरूआत खराब रही। पहले पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा औऱ सदीरा समरविक्रमा 27 रन के कुल स्कोर तक आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद चरिथ असलंका औऱ एंजेलो मैथ्यूज ने मिलकर पारी को संभाला औऱ पांचवें विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी की। असलंका ने 39 गेंदों में 69 रन औऱ मैथ्यूज ने 51 गेंदों में नाबाद 66 रन बनाए।  जिसकी बदौलत श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। 

Advertisement

जिम्बाब्वे के लिए ल्यूक जोंग्वे और ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2-2 विकेट, वेलिंग्टन मसाकाद्जा औऱ रिचर्ड नगारवा ने 1-1 विकेट लिया।

इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने एक गेंद बाकी रहते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। ओपनिंग बल्लेबाज एर्विन ने 54 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा जोंग्वे ने 12 गेंदों में नाबाद 25 रन और ब्रायन बेनेट ने 20 गेंदों में 25 रन बनाए। जिम्बाब्वे को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन चाहिए थे, जो 5 गेंदों में ही बन गए। 

Also Read: Live Score

श्रीलंका के लिए महीश तीक्षणा और दुश्मंथा चमीरा ने 2-2 विकेट, वहीं दिलशान मदुशंका और कप्तान वानिंदु हसरंगा ने 1-1 विकेट चटकाया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार