Zimbabwe Squad For T20I Tri Series: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा 14 जुलाई से होने वाली इस सीरीज में जिम्बाब्वे की कमान संभालेंगे। 

Advertisement

इसके अलावा इस सीरीज़ के लिए कई और खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जिसमें बाएँ हाथ के तेज़ गेंदबाज़ रिचर्ड नगारवा की वापसी भी शामिल है, जो पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण बाहर थे। ऑलराउंडर ब्रायन बेनेट, जो हाल ही में बुलावायो में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में कन्कशन के कारण बाहर हो गए थे, उनकी भी वापसी हुई है। 

Advertisement

ज़िम्बाब्वे ने विकेटकीपर-बल्लेबाज़ तफ़ादज़्वा त्सिगा, बाएँ हाथ के तेज़ गेंदबाज़ न्यूमैन न्यामहुरी और लेग स्पिनर विंसेंट मसेकेसा के रूप में तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को चुना है। वहीं रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा और ताशिंगा मुसेकिवा भी टीम का हिस्सा हैं, जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ हुई पिछली सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। 

मेज़बान ज़िम्बाब्वे ट्राई सीरीज में अपने अभियान की शुरुआत 14 जुलाई को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से करेगा। यह सीरीज़ डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेली जाएगी, जिसके बाद टॉप दो टीमें 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में फाइनल मुकाबले खेलेंगी। 

साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

सिकंदर रज़ा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ट्रेवर ग्वांडू, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, टिनोटेंडा मापोसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, विंसेंट मासेकेसा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहुरी, तफदज़वा त्सिगा।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार