जनवरी 2022 में जिम्बाब्वे तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका का दौरा करेगा। इस बात की जानकारी श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने मंगलवार को दी। जिम्बाब्वे की टीम अगले साल 10 जनवरी को श्रीलंका पहुंचेगी और सभी मैच बायो बबल के तहत कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

Advertisement

आगामी सीरीज श्रीलंका टीम के सलाहकार कोच के रूप में महेला जयवर्धने की पहली नियुक्ति भी होगी।

इसे लेकर जयवर्धने ने एक बयान में कहा, "यह मेरे लिए राष्ट्रीय क्रिकेटरों और कोचों के साथ काम करने का एक रोमांचक अवसर है, जिसमें अंडर19 और ए टीमें शामिल हैं, ताकि हम श्रीलंका में नए प्रतिभा खिलाड़ियों का पता लगा सके।"

शेड्यूल :

16 जनवरी 2022 - पहला वनडे (डे-नाइट)

18 जनवरी, 2022 - दूसरा वनडे (डे-नाइट)

21 जनवरी, 2022 - तीसरा वनडे (डे-नाइट)
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार