Zimbabwe vs Bangladesh: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टेस्ट मैच मुकाबला खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैदान पर दो खिलाड़ी आपस में भिड़ गए जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बांग्लादेश के तस्कीन अहमद (Taskin Ahmed) और जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजराबानी (Blessing Muzarabani) के बीच मैदान पर गर्मागर्मी देखने को मिली थी।

Advertisement

यह घटना बांग्लादेश की पारी के 85वें ओवर  के दौरान घटी थी। हुआ यूं कि मुजराबानी की गेंद पर तस्कीन अहमद ने गेंद को विकेट के पीछे हटकर काफी अच्छी तरह से खेला था। गेंद को खेलने के बाद तस्कीन अहमद ने पिच पर गेंदबाज को देखकर कुछ डांस मूव्स दिखाए, जिसपर गेंदबाज को गुस्सा आ गया।

Advertisement

मुजराबानी को तस्कीन अहमद की यह हरकत बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और वह सीधा तस्कीन के पास लड़ने चले गए। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच मामला काफी ज्यादा गर्मा गया था। दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी कहासुनी भी हुई थी। मामला इतना गर्मा गया था कि मुजराबानी तस्कीन अहमद के हेलमेट ग्रिल से अपना चेहरा लगा बैठे थे।

वहीं अगर मैच की बात करें तो मैच के पहले दिन विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास के 95, कप्तान मोमिनुल हक के 70 और महमूदुल्लाह के नाबाद 54 रनों की पारी के बदौलत बांग्लादेश ने पहले दिन आठ विकेट के नुकसान पर 294 रन बनाए थे। फिलहाल खबर लिखे जाने तक महमूदुल्लाह 112 और तस्कीन अहमद 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार