Zimbabwe vs India 1st T20 Match Prediction: जिम्बाब्वे और भारत के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 04:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल हाल ही में भारत में खेले गए वर्ल्ड कप में हुआ था जहां टीम इंडिया ने 256 रन डिफेंड करके जिम्बाब्वे को 72 रनों से मात दी। इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर 55 रन ठोके थे, वहीं तिलक वर्मा ने 16 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाए थे।
ZIM vs IND 1st T20: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - गुरुवार, 23 जुलाई 2026
समय - 04:30 PM IST
वेन्यू - हरारे स्पोर्ट्स क्लब
Harare Sports Club, Harare Pitch Report
जिम्बाब्वे और भारत के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा जहां टी20 इंटरनेशनल में टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। गौर करें कि ऐसा करते हुए यहां खेले गए 83 T20I मैचों में से 45 जीते गए हैं। यहां फटाफट फॉर्मेट में पहली इनिंग का ओसत स्कोर 155 रन रहा है।
ZIM vs IND T20 Head To Head Record
कुल - 14
जिम्बाब्वे - 03
भारत - 11
ZIM vs IND 1st T20 : Where to Watch?
इस टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Zee के Unite8 Sports चैनल पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म FanCode पर भी जिम्बाब्वे-भारत की टी20 सीरीज इन्जॉय कर सकते हैं।
ZIM vs IND 1st T20: Player to Watch Out For
जिम्बाब्वे की टीम से सिकंदर रज़ा, ब्रायन बेनेट, और रिचर्ड नगारवा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर भारतीय टीम की तो अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर और वैभव सूर्यवंशी अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
Zimbabwe vs India 1st T20 Probable Playing XI
Zimbabwe Probable Playing XI: ब्रायन बेनेट, वेस्ली मधेवेरे, डायोन मायर्स, मिल्टन शुम्बा, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, तादिवानाशे मारुमानी/तफाद्ज्वा त्सिगा(विकेटकीपर), न्यूमैन न्याम्हुरी, ब्रैड इवांस, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगारवा।
India Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सुर्यांश शेडगे/हर्ष दुबे, मयंक यादव, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा/यश ठाकुर।
Zimbabwe vs India Today's Match Prediction
इस टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
ZIM vs IND 1st T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, ZIM vs IND Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Zimbabwe vs India Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।