Zimbabwe vs Namibia 3rd T20 Match Prediction: जिम्बाब्वे और नामीबिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार, 18 सितंबर को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 05:00 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि मौजूदा टी20I सीरीज के शुरुआती दोनों ही मुकाबले भी बुलावायो में ही खेले गए थे जो कि दोनों ही मेजबान टीम जिम्बाब्वे ने जीतकर अपने नाम किए। ऐसे में अब उनकी नज़रे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच जीतकर नामीबिया को क्लीन स्वीप करने पर टिकी होंगी। वहीं मेहमान टीम किसी भी हाल में ये मैच जीतकर सीरीज को एक पॉजिटिव एंड देना चाहेगी।

Advertisement

ZIM vs NAM 3rd T20: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - गुरुवार, 18 सितंबर 2025
समय - 05:00 PM IST
वेन्यू - क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

Queens Sports Club, Bulawayo Pitch Report

बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में टी20 इंटरनेशनल में टॉस जीतने वाली टीमें रन डिफेंड करना खूब पसंद करती है। जान लें कि बुलावायो के मैदान पर अब तक 24 टी20I खेले गए हैं जिसमें से 15 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते, वहीं 9 मैच रन चेज़ करने वाली टीमों ने अपने नाम किए। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 153 रन रहा है।

Advertisement

यहां आखिरी मुकाबला जिम्बाब्वे और नामीबिया के बीच ही हुआ था जिसमें मेजबान टीम ने 18.1 ओवर में 170 रनों का लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में 38.1 ओवर का खेल हुआ जिसमें 330 रन बने और 11 विकेट गिरे।

ZIM vs NAM T20 Head To Head Record

कुल - 13
जिम्बाब्वे - 06
नामीबिया - 07

Advertisement

ZIM vs NAM 3rd T20 : Where to Watch?

जिम्बाब्वे और नामीबिया के बीच होने वाले सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट OTT प्लेटफॉर्म Fancode App पर इन्जॉय कर सकते हैं।

ZIM vs NAM 3rd T20: Player to Watch Out For

Advertisement

जिम्बाब्वे की टीम से ब्रायन बेनेट, सिकंदर रज़ा और रयान बर्ल स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर नामीबिया टीम की तो जेजे स्मिट, मलान क्रूगर, और गेरहार्ड इरासमस अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Zimbabwe vs Namibia 3rd T20 Probable Playing XI

Zimbabwe 3rd T20 Probable Playing XI: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैड इवांस, रिचर्ड नगारवा, टिनोटीन मपोसा।

Advertisement

Namibia 3rd T20 Probable Playing XI: मलन क्रूगर, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरासमस (कप्तान), जेजे स्मिट, अलेक्जेंडर वोल्शेंक, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर),रुबेन ट्रम्पेलमैन, जान डिविलियर्स, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, जैक ब्रसेल।

Zimbabwe vs Namibia Today's Match Prediction

जिम्बाब्वे की टीम टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

ZIM vs NAM 3rd T20 Match Prediction, ZIM vs NAM Pitch Report, Today's Match ZIM vs NAM, ZIM vs NAM Prediction, ZIM vs NAM Predicted XIs, Cricket Tips, ZIM vs NAM Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Zimbabwe vs Namibia

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार