Zimbabwe vs Sri Lanka 1st T20 Match Prediction: जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है जिसका पहला मुकाबला बुधवार, 03 सितंबर को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 05:00 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका ने जिम्बाब्वे पर दबदबा बनाते हुए 6 में से 5 मैच जीते हैं। जान लें कि इन दोनों ही टीमों का साल 2024 में आखिरी बार टी20I में आमना-सामना हुआ था जिसमें श्रीलंकन टीम ने महज़ 10.5 ओवर में 83 रनों का लक्ष्य हासिल करके 9 विकेट से जिम्बाब्वे को धूल चटाई थी।

Advertisement

ZIM vs SL 1st T20: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 03 सितंबर 2025
समय - 05:00 PM IST
वेन्यू - हरारे स्पोर्ट्स क्लब

Harare Sports Club, Harare Pitch Report

हरारे स्पोर्ट्स क्लब, जिम्बाब्वे का एक ऐसा ग्राउंड है जहां टी20I में टॉस जीतने वाली टीमें रन डिफेंड करना खूब पसंद करती है। बता दें कि यहां अब तक 67 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 37 रन डिफेंड और 28 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 151 रन रहा है, वहीं टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक स्कोर 234/2 बना है जो कि भारत के नाम दर्ज हैं। उन्होंने ये स्कोर साल 2024 में मेजबान टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ ही बनाया था।  

Advertisement

ZIM vs SL T20 Head To Head Record

कुल - 06
श्रीलंका - 05
जिम्बाब्वे - 01

ZIM vs SL 1st T20 : Where to Watch?

Advertisement

जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुकाबला भारतीय क्रिकेट फैंस Fancode App पर देख सकते हैं।

ZIM vs SL 1st T20: Player to Watch Out For

श्रीलंका की टीम से कप्तान चरिथ असलंका, सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसांका, विकेटकीपर बैटर कुसल मेंडिस और तेज गेंदबाज़ नुवान तुषारा स्टार प्लेयर हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर जिम्बाब्वे की तो टीम के लिए सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, तेज गेंदबाज़ रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुज़ारबानी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। मेजबान टीम के अनुभवी बल्लेबाज़ ब्रेंडन टेलर टी20 इंटरनेशनल में वापसी करते हुए अपने बैट से प्रदर्शन करके धमाल मचा पाते हैं या नहीं, ये देखना भी दिलचस्प होगा।

Advertisement

Zimbabwe vs Sri Lanka 1st T20 Probable Playing XI

Zimbabwe 1st T20 Probable Playing XI: ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, टिनोटेंडा मापोसा, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।

Sri Lanka 1st T20 Probable Playing XI: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चरिथ असलंका (कप्तान), कामिन्दु मेंडिस, दासुन शनाका, चमीका करुणारत्ने/नुवानीडु फर्नांडो, महेश थीक्षाना, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना।

Advertisement

Zimbabwe vs Sri Lanka Today's Match Prediction

श्रीलंका की टीम मेजबान टीम जिम्बाब्वे की तुलना में ज्यादा संतुलित और अनुभवी है, यही वज़ह है वो ये मुकाबला जीतने के लिए फेवरेट रहेगी। 

ZIM vs SL 1st T20 Match Prediction, ZIM vs SL Pitch Report, Today's Match ZIM vs SL, ZIM vs SL Prediction, ZIM vs SL Predicted XIs, Cricket Tips, ZIM vs SL Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Zimbabwe vs Sri Lanka

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार