जिम्बाब्वे के विकेटकीपर क्लाइव मदांडे (Clive Madande) ने आय़रलैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार (27 जुलाई) को टेस्ट क्रिकेट का बड़ा अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मदांडे ने पहली पारी के दौरान 42 बाई रन दिए, जो इस फॉर्मेट के इतिहास में एक पारी में किसी  विकेटकीपर द्वारा दिए गए सबसे ज्यादा बाई रन हैं। 

Advertisement

हालांकि बाई के इन रनों में पूरी तरह मदांडे की गलती नहीं थी, लेकिन गेंदबाजों द्वारा डाउन द लेगसाइड गेंदबाजी और  गेंद के बल्ले से गुजरने के बाद देर से स्विंग होने के चलते यह रन गए।

Advertisement

मंदाडे ने इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर लेस एम्स का  रिकॉर्ड  तोड़ा,जिन्होंने 1934 में  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में खेले गए टेस्ट मैच की एक पारी में 37 रन बाई के तौर पर दिए थे। उस पारी में ऑस्ट्रेलिया ने कुल 327 रन बनाए थे।  

गौरतलब है कि इन बाई रन के चलते आयरलैंड ने पहली पारी में 40  रन की अहम बढ़त हासिल की। 

अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे मदांडे का पहली  पारी के दौरान बल्लेबाजी में भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मंदाडे अपनी पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटे। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता  मिलने के बाद जिम्ब्बावे ने पहली पारी में 210 रन बनाए थे, जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज प्रिंस मास्वाउरे ने 74 रन औऱ जॉयलॉर्ड गम्बी ने 49 रन की पारी खेली थी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की थी। 

Advertisement

इसके जवाब में आय़रलैंड ने पीटर मूर की 79 रन की पारी के दम पर 250 रन की बढ़त हासिल की। वहीं एंडी मैकब्राइन ने 28 रन और मैथ्यू हम्फ्रीज़ ने  नाबाद 27 रन की अहम पारी खेली। 

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक जिम्बाब्वे ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट  गवाए 12  रन बना लिए हैं औऱ मेजबान टीम से अभी 28 रन पीछे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार