हरारे, 21 जुलाई - अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा निलंबित किए जाने के बाद जिम्बाब्वे क्रिकेट ने घोषणा की है कि उनकी राष्ट्रीय टीम सितंबर में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा नहीं लेगी।

Advertisement

लंदन में गुरुवार को संपन्न हुए आईसीसी के वार्षिक सम्मेलन में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकारी हस्तक्षेप के कारण जिम्बाब्वे क्रिकेट को निलंबित किया जाता है। 

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने शनिवार को एक बयान में कहा कि आईसीसी द्वारा निलंबित किए जाने के बाद वे घरेलू प्रतियोगिताओं को आयोजित नहीं करा सकते और भविष्य में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय दौरों पर भी अपनी राष्ट्रीय टीम को नहीं भेज सकते। 

निलंबन के कारण जिम्बाब्वे क्रिकेट को आईसीसी से मिलने वाला फंड भी रुक गया। 

'क्रिकबज' ने जिम्बाब्वे क्रिकेट के हवाले से बताया, " इस सब में, खिलाड़ी और कर्मचारी इसका खामियाजा भुगत रहे हैं और उन्हें महीनों या हमेशा के लिए अपनी तनख्वाह और मैच फीस के बिना रहने पर मजबूर होना पड़ सकता है।"

बयान में कहा गया है, "हम अपनी टीम को जितना हो सकेगा उतनी जल्द दोबारा मैदान में उतारेंगे। जिसके लिए कॉरपोरेट और एसआरसी के साथ-साथ हितधारकों से भी बातचीत जारी है। जिम्बाब्वे क्रिकेट वापसी करेगा और दोबारा आईसीसी में अपना सम्मान पाएगा।"

यदि जिम्बाब्वे भाग नहीं लेता है, तो त्रिकोणीय सीरीज को द्विपक्षीय सीरीज में बदला जा सकता है।


Advertisement

आईएएनएस

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार