इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 का ऑक्शन 18 फरवरी को चेन्नई में होगी, जिसकी शुरूआत सुबह 9.30 बजे से होगी। आईपीएल की आठ टीमों ने इस बार 139 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जबकि 57 खिलाड़ियों को अपनी टीम से रिलीज कर दिया है। हैदराबाद ने सबसे ज्यादा 22 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 12 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। आइए नजर डालते हैं उन 3 खिलाड़ियों पर, जिनपर इस सीजन बड़ी बोली लग सकती है। 

डेविड मलान (Dawid Malan)

Advertisement

इंग्लैंड के डेविड मलान मौजूदा समय मे टी-20 के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। आईसीसी टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में वह पहले स्थान पर हैं और इंग्लैंड के लिए खेले गए सिर्फ 19 मैचों में वह 10 बार 50 या उससे ज्यादा रनों का पारी खेल चुके हैं।  टी-20 इंटरनेशनल में मलान की एवरेज 53.43 और स्ट्राइक रेट 149.47 है। आईपीएल 2021 के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमें बड़ी रकम चुकाकर उन्हें खरीद सकती है। 

Advertisement

ओवरऑल टी-20 क्रिकेट की बात की जाए तो मलान ने 223 मैचों में 33.24 की औसत और करीब 130 की स्ट्राइक रेट से 6177 रन बनाए हैं। जिसमें 5 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं।

 

झाई रिचर्डसन (Jhye Richardson)

झाई रिचर्डसन ने बिग बैश लीग के दसवें सीजन में अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीता है। इस सीजन पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए खेलते हुए रिचर्डसन ने 15 मैच में सबसे ज्यादा 27 विकेट हासिल किए हैं। रिचर्डसन अपने 5 साल लंबे टी-20 करियर में खेले गए 60 मैच में 22.42 की औसत और 7.76 की इकॉनमी से 76 विकेट हासिल किए हैं।

हालांकि रिचर्डसन अपने छोटे करियर के दौरान चोट से काफी परेशान रहे हैं। इस बार कई टीमें रिचर्डसन को बड़ी बोली लगा सकती हैं। 

 

बेन मैकडरमोट (Ben McDermott)

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बेन मैकडरमोट बिग बैश लीग के दसवें सीजन में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। इस सीजन होबार्ट हरिकेंस के लिए खेलते हुए उन्होंने 12 मैच में 140 की स्ट्राइक रेट से 402 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। 

मैकडरमोट ने टॉप 3 पोजिशन में बल्लेबाजी करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने टी-20 करियर में 73 मैचों में 31.32 की औसत और 130.7 की स्ट्राइक रेट से 1660 रन बनाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार