आईपीएल 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को कोलकाता में होनी है। इस नीलामी में सभी टीमों के मालिक भारतीय खिलाड़ियों पर जमकर दांव खेंलेगे। लेकिन टीम इंडिया के 3 खिलाड़ी ऐसे हैं,जिन्हें शायद इस सीजन में कोई खरीदार ना मिले।

Advertisement

हनुमा विहारी

Advertisement

हनुमा विहारी पिछले डेढ़ साल से भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा है। लेकिन लिमिटेड ओवर क्रिकेट में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।
साल 2013 में पहली बार आईपीएल खेलने वाले हनुमा ने अब तक कुल 24 मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से सिर्फ 284 रन निकले हैं। उनका बेस्ट स्कोर 46 रन रहा है।

2019 में भी दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें सिर्फ 2 मुकाबले खिलाए थे और फिर उन्हें नीलीमी से पहले रिलीज कर दिया। इस रिकॉर्ड के साथ उन्हें इस सीजन कोई खरीदार मिलना मुश्किल है।

 

बरिंदर सरन

पंजाब के बाएं तेज गेंदबाज बरिंदर सरन ने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए वनडे मैच से भारत के लिए डेब्यू किया था। इसके बाद उस साल ही उन्हें हैदराबाद की टीम ने अपने साथ जोड़ा। सरन ने उस सीजन में हैदराबाद के लिए 14 मैच खेले और इतने ही विकेट अपने खाते में डाले। इसके बाद अब तक खेले गए 9 मैच में उन्होंने जमकर रन लुटाये और सिर्फ 4 विकेट चटकाए। 

Advertisement

सरन पिछले साल मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें सिर्फ दो मैच खेलने का मौका मिला। इस साल मुंबई ने उन्हें रिलीज कर दिया है। इस रिकॉर्ड के साथ इस साल की नीलामी में उन्हें कोई ख़रीदार मिलना मुश्किल लग रहा है।

 

मनोज तिवारी

भारतीय टीम के बल्लेबाज मनोज तिवारी पिछले कुछ समय से अपने खेल से ज्यादा सोशल मीडिया पर अपने कमेंट्स को लेकर ज्यादा चर्चा में रहे हैं। मनोज ने आईपीएल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया और 137.29 की स्ट्राइक रेट से 324 रन बनाए।

Advertisement

साल 2018 में मनोज को किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने साथ जोड़ा,लेकिन वह 5 मैचों सिर्फ 47 रन ही बना सके। इसके बाद उन्हें मौका नहीं मिला। इस नीलामी में उनका बेस प्राइज़ 50 लाख रुपये हैं, लेकिन उन्हें शायद ही कोई ख़रीदार मिले।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार