Rishabh Pant IPL 2023: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 30 दिसंबर 2022 की सुबह अपनी कार के एक्सीडेंट के चलते गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उनका इलाज देहरादून में चल रहा है, लेकिन आगे के इलाज के लिए उन्हें दिल्ली या मुंबई शिफ्ट किया जा सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि पंत को जो चोटें लगी है, उनसे ठीक होकर मैदान पर लौटने में उन्हें तीन से छह महीने का समय लग सकता है। जिसका मतलब है कि वह आईपीएल 2023 से बाहर हो सकते हैं। 

Advertisement

आईपीएल में पंत दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कप्तान हैं। अगर पंत बाहर होते हैं तो दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2023 में नया कप्तान बनाना होगा। 3 खिलाड़ी जो पंत की जगह इस सीजन दिल्ली के कप्तान हो सकते हैं, आइए जानते हैं। 

Advertisement

डेविड वॉर्नर (David Warner)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के दिल्ली की कप्तानी संभालने के बड़े दावेदार हो सकते हैं। वॉर्नर के पास इस टूर्नामेंट में कप्तानी का बहुत अनुभव है। उनकी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2016 जीता था। वॉर्नर पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े थे औऱ फ्रेंचाइजी ने इस सीजन के लिए रिटेन किया है। 

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw)

युवा पृथ्वी शॉ भी कप्तानी की दावेदार हो सकते हैं, हालांकि उन्हें आईपीएल में कप्तानी करने का अनुभव नहीं है। पृथ्वी की कप्तानी में भारतीय टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत चुकी है, वहीं घरेलू क्रिकेट में उन्होंने कई बार मुंबई की टीम की कमान संभाली है। पृथ्वी को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था। पंत और नॉर्खिया के अलावा वह फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किए गए तीसरे खिलाड़ी थे। 

Advertisement

मिचेल मार्श (Mitchell Marsh)

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर मिचेल मार्श भी ये जिम्मेदारी निभा सकते हैं। मार्श भी ऑस्ट्रेलिया के अंडर-19 टीम के कप्तान रह चुके हैं और उन्होंने टीम को चैंपियन भी बनाया। उन्हें ऑस्ट्रेलिया की गेंद से छेड़छाड़ वाली घटना के बाद टेस्ट टीम का उप-कप्तान बनाया गया था।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार