आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत 19 सितंबर से यूएई में होगी। ऐसे में सभी दर्शकों की निगाहें चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर होगी जो लगभग डेढ़ साल के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने जा रहे है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि धोनी वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर है और आईपीएल में भी उन्होंने अपने विकेटकीपिंग का जलवा दिखाया है। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद अब फैंस भी धोनी के खेल को लेकर बहुत उत्सुक रहेंगे।

Advertisement

इस बार होने वाले आईपीएल में धोनी कुछ रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते है। ऐसे में आइये आज जानते है उन तीन खास रिकॉर्ड के बारें में जो धोनी आईपीएल 2020 में बना सकते है।

Advertisement

1. आईपीएल में 150 शिकार करने वाले पहले विकेटकीपर

चेन्नई के कप्तान धोनी के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड है। धोनी ने अपने आईपीएल करियर में विकेट के पीछे कुल 133 शिकार किये है तो वहीं दिनेश कार्तिक उनसे थोड़े पीछे 131 शिकार के साथ दूसरें स्थान पर है। ऐसे में धोनी 17 शिकार करते ही 150 के आंकड़े को छू लेंगे।


2. एक सीजन में सबसे ज्यादा शिकार

वैसे तो धोनी के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड है लेकिन आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड भारत के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत के नाम है। पंत ने 2019 आईपीएल में 16 मैच खेले जिसमें उन्होंने विकेट के पीछे 24 शिकार किये। 

Advertisement

इस बार आईपीएल यूएई में होगा में जहां स्पिनरों को मदद मिलेगी और ऐसे में यह धोनी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। विकेट के पीछे धोनी के हाथ वैसे भी स्पिनरों की गेंद पर बहुत तेज चलते है और ऐसे में धोनी एक सीजन में सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड बना सकते है।


3. आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम अभी तक आईपीएल में 95 कैच लेने का रिकॉर्ड है। आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड चेन्नई के ही सुरेश रैना नाम है जिन्होंने कुल 102 कैच लपके है तो वहीं एक दूसरे भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने अभी तक के अपने आईपीएल करियर में 101 कैच लेने का कारनामा किया है। 

Advertisement

अगर धोनी इन दोनों खिलाड़ियों से आगे निकल जाते है तो धोनी के नाम एक साथ बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा कैच तथा बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यादा कैच लेने का 2 रिकॉर्ड बन जाएंगे।


Shubham Shah

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार