3 T20 Star Player Who Never Played In IPL: पिछले एक दशक में दुनिया भर में कई नई टी-20 फ्रेंचाइजी लीग शुरू हुई हैं, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) विश्व क्रिकेट में बेस्ट फ्रेंचाइजी टी-20 लीग है।  इसलिए स्वाभाविक है कि फैंस उम्मीद करेंगे कि दुनिया के बेस्ट टी-20 खिलाड़ी आईपीएल में खेलेंगे, और काफी हद तक ऐसा ही हुआ है। लेकिन दुनिया के कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन आईपीएल में एक भी मैच खेलना तो दूर, उन्हें टूर्नामेंट में किसी टीम ने खरीदा भी नहीं है। 

Advertisement

जेम्स विंस

Advertisement

निस्संदेह विंस वो बेस्ट टी-20 खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में नहीं खेले हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में 12514 रन दर्ज हैं और वह सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले इंग्लैंड के खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए भी 17 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। 

विंस ने पाकिस्तान सुपर लीग में 56 मैच और बिग बैश लीग में 79 मैच खेले हैं। इसके अलावा दुनिया की कई टी-20 लीग में भी शिरकत ही है, लेकिन आईपीएल में उन्हें अभी तक किसी टीम ने नहीं खरीदा है। न

समित पटेल

इंग्लैंड के दिग्गज समित पटेल ने 426 टी-20 मैच खेले हैं, लेकिन इनमें से एक भी मैच उन्होंने आईपीएल में नहीं खेला है। उन्होंने इस फॉर्मेट में गेंद और बल्ले दोनो से ही धमाल मचाया है। उनके नाम टी-20 में 6891 रन दर्ज हैं और 364 विकेट भी लिए हैं। वह बिग बैश लीग, पाकिस्तान सुपर लीग, द हंर्डेड, आईएल टी-20, बीपीएल, सीपीएल समेत कई और टी-20 लीग में खेले हैं, लेकिन आईपीएल में कभी मौका नहीं मिला। पटेल अब 40 साल के हो चुके हैं, ऐसे में आगे भी उनका इस टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलना मुश्किल है। 

Advertisement

रीजा हेंड्रिक्स

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका के दाएं हाथ के बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स भी इस लिस्ट में शुमार है। उनके नाम इस फॉर्मेट में 7790 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 58 अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए भी इस फॉर्मेट में 83 मैच खेले हैं, जिसमे हैं। 2382 रन बनाए वह दुनिया की कई नामी टी-20 लीग में खेले हैं, लेकिन आईपीएल में उन्हें मौका नहीं मिला। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार