इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के अपने पहले मैच में हार झेलने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। इस मुकाबले में विराट कोहली,रोहित शर्मा और एबी डी विलियर्स मिलकर 4 रिकॉर्ड बना सकते हैं।  

Advertisement

विराट बनेंगे 5 हजारी

Advertisement

भारतीय कप्तान विराट कोहली अगर आज होने वाले मैच में 46 रन बना लेते है तो वह सुरेश रैना के बाद आईपीएल में 5000 रन पूरा करने वाले दूसरे बल्लेबाज होंगे। कोहली ने आईपीएल में अभी  तक 164 मैचों में कुल 4954 रन बनाए हैं।

ऐसा करने वाले तीसरे विदेशी बल्लेबाज बनेंगे एबी डी विलियर्स

साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डी विलियर्स अगर आज मुंबई के खिलाफ 38 रन बना देते है तो वह आईपीएल में अपने 4000 रन पूरे कर लेंगे। डिविलयर्स आईपीएल में डेविड वार्नर और क्रिस गेल के बाद ये कारनामा करने वाले तीसरें विदेशी बल्लेबाज बनेंगे।

डी विलियर्स तोड़ेंगे धोनी का यह रिकॉर्ड

Advertisement

आरसीबी के तरफ से खेलने वाले साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डी विलियर्स आज मैच में 2 छक्के लगाते ही आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की लिस्ट दूसरें पायदान पर आ जाएंगे। अभी दूसरें नंबर पर भारतीय बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी है जिनके नाम 177 मैचों में कुल 187 छक्के दर्ज हैं तो वही डी विलियर्स ने कुल 185 छक्के लगाएं है।

धोनी,रैना और डी विलियर्स को पीछे छोड़ सकते है रोहित

मुंबई इंडियंस के तरफ से खेलने वाले विस्फोटक भारतीय ओपनर रोहित शर्मा के नाम आईपीएल के 174 मैचों में 184 छक्के दर्ज है। आज अगर रोहित के बल्ले से 4 छक्के निकलते है तो वह धोनी , रैना और डी विलियर्स को पीछा छोड़ते हुए सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले लिस्ट में दूसरें पायदान पर पहुँच जाएंगे।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार