IPL 2024 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होना है। आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शुमार मुंबई इंडियंस के पास इस ऑक्शन में सबसे कम पैसे हैं। इस ऑक्शन में मुंबई का फोकस टीम की कुछ कमियों को पूरा कर के अगले सीजन में और मजबूती के साथ उतरने पर होगा। मुंबई का बल्लेबाजी डिपार्टमेंट मजबूत दिखता है, लेकिन गेंदबाजी में कुछ विकल्प की कमी दिखती है। आइए जानते हैं वो 4 खिलाड़ी, जिन्हें मुंबई आगामी ऑक्शन में खरीद सकती है। 

Advertisement

गेराल्ड कोइट्जे

Advertisement

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोइट्जे ने 2023 वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। वह साउथ अफ्रीका के लिए एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। गति और सटीकता के साथ गेंदबाजी करने की कोइट्जे की क्षमता मुंबई की गेंदबाजी को मजबूत कर सकती है। 

 

मिचेल स्टार्क 

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इस साल ऑक्शन का हिस्सा होंगे। स्टार्क ने अपना आखिरी आईपीएल मैच 2015 में खेला था। अपनी घातक गति और स्विंग के लिए प्रसिद्ध स्टार्क आगामी ऑक्शन में मुंबई के रेडार पर रह सकते हैं। जसप्रीत बुमराह के साथ स्टार्क की जोड़ी मुंबई के पेस अटैक को खतरनाक बना सकती है। 

मुजीब उर रहमान

Advertisement

मुंबई इंडियंस स्पिन डिपार्टमेंट थोड़ा कमजोर दिखता है, पीयूष चावला के पास स्पिन गेंदबाजी के लिए कोई बढ़िया विकल्प नजर नहीं है। ऐसे में आगामी ऑक्शन में मुंबई मुजीब उर रहमान पर दांव लगा सकती है। शानदार स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ मुजीब बल्लेबाजी में भी रन बनाने की क्षमता रखते हैं। हालांकि पिछले दो सीजन के ऑक्शन में मुजीब को किसी टीम ने नहीं खरीदा था। 

शार्दुल ठाकुर

Also Read: Live Score

Advertisement

मुंबई इंडियंस आगामी ऑक्शन में ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर पर दांव लगा सकती है। भले ही उनका पिछला आईपीएल सीजन अच्छा ना रहा हो लेकिन शार्दुल गेंद और बल्ले दोनों से ही अच्छा प्रदर्शन करने की काबिलियत रखते हैं। मुंबई के पास हार्दिक पांड्या-टिम डेविड जैसे बेहतरीन ऑलराउंडर हैं और शार्दुल के आने से टीम को और मजबूती मिलेगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार