आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले पुरानी 8 टीमों ने कुल 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया। इस दौरान 23 खिलाड़ियों की सैलेरी में बड़ा हाइक देखने को मिला, जबकि 4 स्टार खिलाड़ी ऐसे रहे जिनकी सैलरी पिछले सीजन के हिसाब से कम हो गई है। 

Advertisement

एमएस धोनी

Advertisement

एमएस धोनी आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने चार बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है। धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं और उनके नाम इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 220 मैच खेलने का रिकॉर्ड है। 

चेन्नई ने मेगा ऑक्शन से पहले धोनी को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। जो उनकी पिछली सैलेरी से तीन करोड़ रुपये कम है। धोनी ने उदारता का परिचय देते हुए साथी खिलाड़ी रविंद्र जडेजा के लिए पहला स्थान छोड़ा। क्योंकि धोनी जानते हैं कि जडेजा की क्या वैल्यू है। बता दें कि चेन्नई ने जडेजा को 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। 

 

विराट कोहली

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। 2018 के मेगा ऑक्शन से पहले आरसीबी ने उन्हें 17 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।  कोहली पहले सीजन से ही आरसीबी की टीम का हिस्सा हैं। 207 मैच में 6283 रनों के साथ कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। आरसीबी ने उन्हें आईपीएल 2022 के ऑक्शन से पहले 15 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, जो उनकी पिछली सैलेरी से 2 करोड़ रुपये कम है।

 

ग्लेन मैक्सवेल

Advertisement

ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए शानदार करते हुए 42.15 की औसत से 513 रन बनाए जिसमें छह अर्धशतक शामिल हैं।इसके अलावा गेंदबाजी में तीन विकेट हासिल किए। आरसीबी ने मैक्सवेल को पिछले सीजन के ऑक्शन में 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन अब फ्रेंचाइजी ने उन्हें 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद उन्हें आरसीबी का अगला कप्तान भी माना जा रहा है। 

 

सुनील नारायण

Advertisement

स्पिनर सुनील नारायण ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी में कमाल के साथ उन्होंने कुछ सालों तक पिंच हिटर की भूमिका भी निभाई। 134 मुकाबलों में 6.7 इकॉनमी रेट से नारायण ने 143 विकेट चटकाए हैं।  नारायण की पिछली सैलेरी 12.5 करोड़ रुपये थी और अगले सीजन के लिए कोलकाता ने ये उन्हें 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। जो उनकी पिछली सैलेरी के मुकाबेल में आधे से भी कम है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार