क्रिकेट के मैदान पर जानकार द्वारा अक्सर यह सलाह दी जाती है कि बाउंड्री लगाने के बाद उसकी अगली गेंद पर सिंगल लेकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर आ जाना सबसे अच्छी सोच है। लेकिन कुछ बल्लेबाज ऐसे हुए जिन्होंने इस सोच के विपरीत बल्लेबाजी की है। आज हम आपको बताएंगे उन 5 बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में ओवर की हर एक गेंद पर चौके लगाए हैं।

Advertisement

क्रिस गेल: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। गेल ने तेज गेंदबाज मैथ्यू होगार्ड के एक ही ओवर की सभी छह गेंदों पर चौके जड़े थे। युवा क्रिस गेल की बल्लेबाजी ने सभी को हैरान कर दिया था। मैथ्यू होगार्ड इंग्लैंड के सबसे प्रमुख गेंदबाजों में से एक थे।

Advertisement

   

सनथ जयसूर्या: श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने टेस्ट क्रिकेट में यह करिश्मा किया था। जयसूर्या ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के एक ओवर में सभी छह गेंदों पर चौके जड़े हैं। 2007 में इंग्लैंड की टीम श्रीलंका दौरे पर गई थी तब उन्हें और खासतौर से जेम्स एंडरसन को जयसूर्या के तूफान का सामना करना पड़ा था। 

संदीप पाटिल: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाजी संदीप पाटिल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए यह करिश्मा किया था। ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर 1982 में संदीप पाटिल ने बॉब विलिस के एक ही ओवर की सभी छह गेंदों पर छह चौके जड़े थे। संदीप पाटिल ने उस मैच में 129 रन की पारी खेली थी। 

Advertisement

रामनरेश सरवन: वेस्टइंडीज के खिलाड़ी रामनरेश सरवन ने एक ही ओवर की सभी छह गेंदों पर चौके जड़े थे। रामनरेश सरवन ने 2006 में भारत के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच के दौरान मुनाफ पटेल के ओवर में ऐसा किया था। रामनरेश सरवन ने मुनाफ पटेल की लाइन लेंथ को पूरी तरह से तहस नहस कर दिया था।  

Advertisement

तिलकरत्ने दिलशान: श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने वनडे क्रिकेट में एक ओवर की सभी छह गेंदों पर चौके जड़े हैं। दिलशान ने 2011 वर्ल्ड कप के दौरान खेले गए एक मैच में मिचेल जॉनसन के ओवर की सभी छह गेंदों को बाउंड्री पार पहुंचाया था। मिचेल जॉनसन को रफ्तार का सौदागर कहा जाता है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार