5 Batters With Most Runs In Champions Trophy History:आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान औऱ यूएई में 19 फरवरी से शुरू होगा। यह टूर्नामेंट पहली बार साल 1998 में खेला गया था और अभी तक कुल आठ एडिशन हुए हैं। 2017 के बाद अब पहली बार यह टूर्नामेंट खेला जा रहा है। आइए आपको बताते हैं इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे मे। 

Advertisement

क्रिस गेल

Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है। उन्होंने इस टूर्नामेंट मे 17 पारियों में 52.73 की औसत से 791 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 1 अर्धशतक जड़ा है। इस दौरान गेल का बेस्ट स्कोर नाबाद 133 रन रहा है। 

महेला जयवर्धने

श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने 21 पारियों में 41.22 की औसत से 742 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान जयवर्धने का बेस्ट स्कोर नाबाद 84 रन रहा है।

शिखर धवन

Advertisement

भारत के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन का चैंपियंस ट्रॉफी में रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। उन्होंने 10 पारियों में 77.88 की औसत से 701 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 125 रन रहा है। 

कुमार संगाकारा

श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज कुमार संगाकारा ने 21 पारियों में 37.94 की औसत से 683 रन बनाए हैं, जिसमे उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान संगाकारा का बेस्ट स्कोर नाबाद 134 रन रहा है। 

Advertisement

सौरव गांगुली

भारत के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज सौरव गांगुली ने इस टूर्नामेंट में 11 पारियों में 73.88 की औसत से 665 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 3 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं। इस दौरान गांगुली का बेस्च स्कोर नाबाद 141 रन रहा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार