वर्तमान इंग्लैंड दौरे पर भले ही टीम इंडिया का प्रदर्शन फीका रहा हो लेकिन टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने बल्ले के दम से इंग्लिश गेंदबाजों को खूब परेशान किया । कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में 21 रन बनाते ही इंटरनेशनल करियर में सबसे तेज 18000 रन पूरा करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। आइये आज जानते इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 18000 रन पूरा करने वाले विश्व के टॉप 5 बल्लेबाजों के नाम।

Advertisement

विराट कोहली

Advertisement

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 18000 रन पूरा करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। कोहली ने 344 मैचों की 382 पारियों में इंटरनेशनल क्रिकेट के 18000 रन पूरे किए हैं। PHOTOS: एबी डी विलियर्स की वाइफ डेनियल हैं बहुत खूबसूरत, जरूर देखें

 

ब्रायन लारा

वेस्टइंडीज के सर्वकालिक महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने अपने इंटरनेशनल करियर के 18000 रन 335 मैचों की 441 पारियों में पूरे किए हैं।

 
Advertisement

सचिन तेंदुलकर

सदी के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने 367 इंटरनेशनल मैचों की 412 पारियों में 18000 रन पूरे करने की उपलब्धि हासिल की।

 
Advertisement

रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान व बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रिकी पोंटिंग ने अपने इंटरनेशनल करियर के 18000 रन 358 मैचों की 422 पारियों में पूरे किए हैं।

 

एबी डी विलियर्स

Advertisement

क्रिकेट के मिस्टर 360° यानी साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने अपने इंटरनेशनल करियर के 18000 रन 375 मैचों की 434 पारियों में पूरे किए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार