5 Most Expensive Players In SA20 2026 Auction: साउथ अफ्रीका की फ्रेंचाइजी टी-20 लीग के अगले सीजन SA20 2026 के लिए मंगलवार ( 9 सितंबर) को ऑक्शन हुआ, जिस दिग्गजों और कई उभरते हुए सितारों पर जमकर पैसा बरसा। साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ऑक्शन में बिकने सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर रहे। आइए जानते हैं SA20 2026 के ऑक्शन के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी

Advertisement

डेवाल्ड ब्रेविस

Advertisement

बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस SA20 2026 के ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम ने खरीदा औऱ उसके लिए 8.30 करोड़ रुपये खर्च किए। बता दें कि ब्रेविस को आईपीएल 2025 के ऑक्शन में किसी टीम ने नहीं खरीदा था और लेकिन बाद में वह चोटिल खिलाड़ी की रिप्लेसमेंट के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हुए। 

एडेन मार्करम

साउथ अफ्रीका की टी-20 इंटरनेशनल टीम के कप्तान और और स्टार ऑलराउंडर एडेन मार्करम SA20 2026 के ऑक्शन में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें डरबन सुपर जायंट्स की टीम ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा। बता दें कि मार्करम आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा है। 

वियान मुल्डर

Advertisement

पिछले कुछ समय में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर वियान मुल्डर को SA20 2026 के ऑक्शन में जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स की टीम ने खरीदा और इसके लिए 4.50 करोड़ रुपये खर्च किए। मुल्डर आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे।  

गेराल्ड कोइट्जे

साउथ अफ्रीका के दांए हाथ के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोइट्जे को डरबन सुपर जायंट्स की टीम ने SA20 2026 के ऑक्शन में अपने साथ जोड़ा। जायंट्स की टीम ने उन्हें 3.73 करोड़ रुपये में खरीदा। आईपीएल 2025 में वह मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। 

Advertisement

नांद्रे बर्गर

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को SA20 2026 के ऑक्शन में जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स की टीम ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा। उन्हें आईपीएल 2025 में किसी टीम ने नहीं खरीदा था, लेकिन बाद में वह चोटिल खिलाड़ी की रिप्लेसमेंट के तौर पर राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल हुए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार