World Test Championship 2021 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से 22 जून तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। न्यूजीलैंड की टीम इस मुकाबले को जीतने की प्रबल दावेदार लग रही है। न्यूजीलैंड ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है जिसमें 5 ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका जन्म न्यूजीलैंड के बाहर हुआ है। 

Advertisement

एजाज पटेल: न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। एजाज पटेल का जन्म मुंबई में हुआ था। अपने करियर की शुरुआत एजाज पटेल ने तेज गेंदबाज के रूप में की थी लेकिन बाद में उन्होंने स्पिन गेंदबाजी शुरू कर दी। एजाज पटेल WTC फाइनल में न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं।

Advertisement

कॉलिन डी ग्रैंडहोम: न्यूजीलैंड के खिलाड़ी कॉलिन डी ग्रैंडहोम तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं। उनका जन्म हरारे में हुआ था। 34 वर्षीय कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने 2004 में जिम्बाब्वे की तरफ से अंडर -19 विश्व कप खेला था। हालांकि, उन्होंने जिम्बाब्वे में अपना करियर जारी नहीं रखा और वह न्यूजीलैंड चले गए।

नील वैगनर: तेज गेंदबाज नील वैगनर टेस्ट स्पेशलिस्ट हैं। 35 वर्षीय नील वैगनर का जन्म साउथ अफ्रीका में हुआ था। हालांकि, उन्होंन साउथ अफ्रीका की तरफ से क्रिकेट खेलने की एक बार भी नहीं सोची। नील वैगनर ने न्यूजीलैंड के लिए लगातार टेस्ट मैचों का हिस्सा बने हुए हैं।

Advertisement

बीजे वाटलिंग: डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए न्यूजीलैंड टीम में मौजूद दक्षिण अफ्रीका में जन्मे एक अन्य क्रिकेटर बीजे वाटलिंग हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग WTC फाइनल के बाद संन्यास ले लेंगे। उन्होंने 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था।  

Advertisement

डिवॉन कॉनवे: डिवॉन कॉनवे का जन्म दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुआ था। शुरुआत में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में घरेलू क्रिकेट खेला। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका में उन्हें ज्यादा कामयाबी नहीं मिली जिसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड जाने के लिए अपनी संपत्ति बेच दी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार