क्रिकेट अनिश्चितता का खेल है और इसमें कभी भी कुछ भी हो सकता हैं। क्रिकेट के खेल में कुछ ऐसे भी रिकॉर्ड है जिसकी जानकारी शायद बहुत कम क्रिकेट फैंस को होगी। आइये आज जानते है उनमें से कुछ ऐसे ही रिकॉर्ड्स के बारे में।

Advertisement

सचिन का अनोखा रिकॉर्ड

Advertisement

शतकों का शतक जमाने वाले भारत के महान बल्लेबाज सचीन तेंदुलकर के नाम वनडे मैचों में 90 रन से ऊपर सबसे ज्यादा बार आउट होने का रिकॉर्ड हैं। सचिन अपने वनडे करियर में नर्वस नाइंटीज का शिकार होते हुए कुल 18 बार आउट हुए हैं।  ऐसा माना जाता है कि सचिन जब शतक के करीब पहुंचते थे तब वो दबाव में आकर आउट हो जाते थे।

 

बिना गेंदबाजी खर्च किये 8 रन

पाकिस्तान के लेफ्ट आर्म स्पिनर अब्दुर रहमान ने बिना एक बॉल फेंके 8 रन खर्च किये हैं। साल 2014 में एशिया कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने लगातार 3 फुल टॉस गेंदे फेंकी जो कि अवैध थी। उसके बाद उन्हें गेंदबाजी से हटा दिया गया और उनका गेंदबाजी प्रदर्शन 0-0-8-0 रहा।

 
Advertisement

सबसे देर से शून्य पर पर आउट होने का रिकॉर्ड

न्यूज़ीलैंड के ज्योफ अलॉट के नाम क्रिकेट इतिहास में सबसे देर से शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड हैं। साल 1999 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने क्रीज पर 101 मिनट बिताते हुए कुल 77 गेंदों का सामना किया और फिर शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटे थे । यहाँ तक कि इस अद्भुत पारी के दौरान उन्होंने अंतिम विकेट के लिए क्रिस हैरिस के साथ मिलकर 32 रनों की साझेदारी की थी।

 
Advertisement

हारे हुए मैच में बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जगवाल श्रीनाथ के नाम हारे हुए टेस्ट मैच में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन है। पाकिस्तान के खिलाफ साल 1999 में खेले गए मुकाबलें में श्रीनाथ ने ईडन गार्डेन्स के मैदान पर मैच में 132 रन देते हुए कुल 13 विकेट हासिल किए थे इसके बावजूद भारतीय टीम वो मैच हार गई।

 
Advertisement

ये रिकॉर्ड सबसे अनोखा

न्यूज़ीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज क्रिस मार्टिन के नाम अपने करियर में ली गयी विकेटों से कम रन बनाने का अनोखा रिकॉर्ड हैं। मार्टिन ने अपने करियर में कुल 233 विकेट चटकाए है लेकिन उनके बल्ले से रनों की संख्या महज 123 रन ही हैं। इसके अलावा भारत के बीएस चंद्रशेखर ने अपने टेस्ट करियर में कुल 242 रन बनाएं है लेकिन उन्होंने बल्ले से मात्र 167 रन ही बनाएं हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार