टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज अपना 31वां बर्थडे मना रहे हैं। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का कमाल दिखाया है। वह जब भी मैदान पर उतरेते हैं तो कोई ना कोई कीर्तिमान अपने नाम कर लेते हैं,आइए जानते हैं उनसे जुड़े 5 खास वर्ल्ड रिकॉर्ड। 

Advertisement

एक दशक में 20000 रन

Advertisement

विराट कोहली दुनिया के पहले और अकेले क्रिकेटर हैं जिसने एक दशक में 20000 इंटरनेशनल रन बनाए हैं। इस साल ही हुए वेस्टइंडीज दौरे पर खेले गए तीसरे वनडे में 114 रन की पारी खेलकर कोहली ने ये कीर्तिमान बनाया था। 

ऐसा करने वाले पहले टेस्ट कप्तान

विराट कोहली दुनिया के पहले टेस्ट कप्तान हैं, जिन्होंने लगातर तीन बार एख साल में 1000 या उससे ज्यादा टेस्ट रन बनाए हैं। कोहली ने 2016 में 1215, 2017 में 1059 और 2018 में 1322 टेस्ट रन बनाए थे। 

 

सबसे ज्यादा दोहरे शतक

Advertisement

विराट कोहली के नाम बतौर टेस्ट कप्तान सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। कोहली ने टेस्ट मैचों में कप्तानी कराते हुए कुल 7 दोहरे शतक लगाये है तो वहीं वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा के नाम 5 दोहरे शतक दर्ज है।

इस मामले में हैं सबसे आगे

बतौर वनडे कप्तान कोहली ने रिकी पोंटिंग को पछाड़ते हुए एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। कोहली ने 2017 में बतौर कप्तान 1460 रन बनाए थे तो। इससे पहले पूर्व ऑस्ट्रलाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने साल 2007 में 1424 रन बनाए थे।

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर

विराट कोहली के नाम 2 देशों के खिलाफ लगातार 3-3 शतक जमाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने सबसे पहले श्रीलंका के खिलाफ 133* , 108 तथा 106 रनों की पारी खेली थी तो वहीं उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 लगातर मैचों में 140, 157* तथा 107 रन बनाने का कारनामा किया है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार