इंटरनेशनल क्रिकेट के लिहाज से साल 2023 शानदार रहा। जून में हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल के बाद वनडे वर्ल्ड कप हुआ। दोनों ही ऑस्ट्रेलियन टीम चैंपियन बनी। हालांकि इस साल कई बड़े नामों ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।

Advertisement

स्टुअर्ट ब्रॉड

Advertisement

इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने एशेज 2023 के समापन के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट के संन्यास ले लिया था। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 847 इंटरनेशनल क्रिकेट हासिल किए। सिर्फ टेस्ट में उन्होंने 604 विकेट लिए। वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे तेज गेंदबाज हैं। 

 

एरॉन फिंच

एरॉन फिंच ने फरवरी 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। फिंच लंबे समय तक लिमिटेड ओवर टीम के कप्तान रहे और उनकी अगुआई में ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला टी-20 कप जीता। फिंच ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 103 टी-20 इंटरनेशल, 5 टेस्ट और 146 वनडे मैच खेले।

मुरली विजय

Advertisement

लंबे समय तक टीम इंडिया से बाहर रहने के बाद ओपनिंग बल्लेबाज मुरली विजय ने फरवरी 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। 2008 में डेब्यू करने वाले विजय ने भारत के लिए 9 टी-20 इंटरनेशनल, 61 टेस्ट औऱ 17 वनडे मैच खेले। 

एलेक्स हेल्स

इग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने अगस्त 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। इंग्लैंड को 2022 टी-20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम रोल निभाने वाले एलेक्स हेल्स ने 34 साल की उम्र में संन्यास लेकर सबको चौंकाया। हेल्स ने इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 156 मैच खेले हैं।

Advertisement

ड्वेन प्रीटोरियस

साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर ड्वेन प्रीटोरियस ने जनवरी 2023 में इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था। दुनियाभर में फ्रेंचाइजी लीग खेलने पर फोकस करने के लिए प्रीटोरियस ने 34 साल की उम्र में यह फैसला ले लिया। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 30 टी-20 इंटरनेशनल, 27 वनजे और 3 टेस्ट मैच खेले।

डेविड विली

Advertisement

Also Read: Live Score

इंग्लैंड तेज गेंदबाज डेविड विली ने वर्ल्ड कप 2023 के बाद इंटरनशनल क्रिकेट सें संन्यास लिया। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा सैंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ना मिलने से नाराज विली ने यह फैसला लिया था। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 73 वनडे और 43 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार