एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों की बात की जाए तो इसमें श्रीलंकाई खिलाड़ियों की दबदबा है। चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें कोई भी भारतीय गेंदबाज शामिल नहीं है। भारत के लिए इस टूर्नामेंट में रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 22 विकेट लिए हैं। आइए जानते हैं एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में।

Advertisement

लसिथ मलिंगा

Advertisement

एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के नाम है। मलिंगा ने 15 मैच में कुल 33 विकेट चटकाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 34 रन देकर 5 विकेट रहा है। उन्होंने तीन बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। 


मुथैया मुरलीधरन 

श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने 24 मैच में कुल 30 विकेट चटकाए हैं। जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 31 देकर 5 विकेट रहा है और उन्होंने एक बार ही पारी में पांच विकेट लिए हैं। 


Advertisement

अजंता मेंडिस

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी श्रीलंका का ही गेंदबाज  है। पूर्व स्पिनर अजंता मेंडिस ने सिर्फ 8 मैच केले हैं, जिसमें उनके नाम 26 विकेट दर्ज हैं। मेंडिस का बेस्ट प्रदर्शन 13 रन देकर 6 विकेट रहा है, उन्होंने दो बार पारी में पांच विकेट लिए हैं।


Advertisement

सईद अजमल

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सईद अजमल ने 12 मैच में 25 विकेट चटकाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 26 रन देकर तीन विकेट रहा है।


Advertisement

शाकिब अल हसन

बांग्लादेश के स्टार ऑलारउंडर शाकिब अल हसन ने 18 मैच में 24 विकेट हासिल किए हैं। जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 42 रन देकर 4 विकेट रहा है। वह इकलौते खिलाड़ी है, जो एशिया कप 2022 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। ऐसे में उनके पास अपना रिकॉर्ड और बेहतरन करने का मौका होगा।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार