टी-20 क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग आईपीएल में बल्लेबाजों द्वारा खूब छक्के देखने को मिलते हैं। एक गेंदबाज को अपने खिलाफ छक्का पड़ने से सबसे ज्यादा निराशा भी होती है। आइए आपको बतातें है उन 5 गेंदबाजों के नाम, जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के खाए हैं। 

Advertisement

पीयूष चावला

Advertisement

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर भारतीय स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला हैं। अब तक के अपने आईपीएल करियर में चावला ने 157 मैचों में बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ 171 छक्के मारे हैं।


अमित मिश्रा

बतौर भारतीय आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दिल्ली कैपिटल्स अमित मिश्रा दूसरे नंबर पर हैं। अपने आईपीएल करियर में खेले गए 147 मैचों में मिश्रा को अब तक विरोधी टीम के बल्लेबाजों से 170 छक्के पड़े हैं। 


Advertisement

हरभजन सिंह

चेन्नई के लिए खेलेने वाले दिग्गज भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने अब तक अपने आईपीएल करियर में खेले गए 160 मैचों में विरोधी टीम के बल्लेबाजों के हाथों 142 छक्के खाए हैं। 


Advertisement

ड्वेन ब्रावो

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने अब तक के अपने आईपीएळ करियर में विरोधी टीमों के बल्लेबाजों के हाथों 135 छक्के खाए हैं। 


Advertisement

रविंद्र जडेजा

सीएमके के लिए खेलने वाले स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अपने अब तक के आईपीएल करियर में खेले गए 170 मैचों में अपनी गेंदबाजी पर कुल 131 छक्के पड़वाए हैं।
 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार