तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020 UAE) का 13वें संस्करण के अपने अगले मैच में पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का सामना करेगी। पहले मैच को जीतने के बाद चेन्नई को सिर्फ हार ही मिली है। चेन्नई ने आईपीएल के पहले मैच में मौजूद विजेता मुंबई इंडियंस को मात दी थी लेकिन इसके बाद उसे अपने दोनों मैचों में हार मिली।

Advertisement

इस मुकाबले में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni Record) के पास कई रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा, आइए डालते हैं एक नजर।

Advertisement

1. एमएस धोनी का यह 194वां मुकाबला होगा। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। इस मामले में मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर  सुरेश रैना (Suresh Raina) को पीछे छोड़ेंगे,जिन्होंने 193 मैच खेले गए हैं। 

2. आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह धोनी का यह 164वां मुकाबला होगा। इसके साथ ही वह आईपीएल में चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सुरेश रैना (164) के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे। 

3. यह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धोनी का 188वां टी-20 मुकाबला होगा। वह चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने के मामले में सुरेश रैना (188) की बराबरी कर लेंगे।

Advertisement

4. दो छक्के औऱ मारते ही एमएस धोनी (298) टी-20 क्रिकेट में 300 छक्के जड़ने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। रोहित शर्मा और सुरेश रैना ही भारत के लिए अब तक यह कारनामा कर पाए हैं।

5. सुरेश रैना (210) को पछाड़कर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए एमएस धोनी (208) को तीन छक्कों की दरकार है।

6. धोनी (98 कैच) दो कैच और लेते ही आईपीएल में 100 कैच पूरे कर लेंगे। दिनेश कार्तिक (103 कैच) के बाद यह कारनामा करने वाले वह दूसरे विकेटकीपर बन जाएंगे।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार