हालिया इंग्लैंड दौरा पर भारतीय टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो इंग्लैंड की सरजमीं पर अपना आखिरी दौरा खेल रहे है। गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड की धरती पर अपनी अगली द्विपक्षीय सीरीज अब साल 2022 में खेलेगा। जहां इस बार के खिलाड़ी नहीं दिखेंगे। हालांकि कई खिलाड़ी इंग्लैंड की मेजबानी में होने वाले 2019 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा रहेंगे। आइए जानतें हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जिनका यह शायद आखिरी इंग्लैंड दौरा है। 

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी 

Advertisement

2014 में टेस्ट क्रिकेट से अलविदा कहने के बाद धोनी वनडे और टी-20 में टीम के नियमित हिस्सा रहे हैं। वर्तमान इंग्लैंड दौरे पर धोनी का हालिया फॉर्म कुछ ख़ास नजर नहीं आया और उनको बल्लेबाजी करने का मौका भी बहुत कम मिला। द्विपक्षीय सीरीज में यह आखिरी मौका है जब धोनी इंग्लैंड की सरजमीं पर खेल  रहे हैं। हालांकि 2019 वर्ल्ड कप में वह टीम इंडिया का हिस्सा रहेंगे और उम्मीद की जा रही है कि इसके बाद वह अपने डेढ़ दशक लंबे करियर पर विराम लगा देंगे। रोहित शर्मा की वाइफ रितिका हैं बहुत ही प्यारी, देखें PHOTOS

 

मुरली विजय

साल 2008 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले सलामी बल्लेबाज मुरली विजय टेस्ट टीम का महत्वपूर्ण सदस्य है। वह अगस्त में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में टीम में शामिल होंगे। नेशनल टीम में जगह के लिए काफी प्रतिस्पर्था है और युवा खिलाड़ी भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। 2022 तक विजय करीब 38 साल के हो जायेंगे, ऐसे में उन्हें जगह मिलना मुश्किल रहेगा। 

 
Advertisement

सुरेश रैना

टीम इंडिया के लिए क्रिकेट के छोटे प्रारूप में कई अहम पारियां खेलने वाले सुरेश रैना के लिए भी शायद ये आखिरी इंग्लैंड दौरा हो। उन्हें वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह मिलना भी तय नहीं है। रैना की उम्र अभी 32 साल है और 2022 में होने वाले इंग्लैंड दौरे पर शायद ही वो भारतीय टीम में में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहें। 

 
Advertisement

दिनेश कार्तिक

लिमिटेड ओवर क्रिकेट में दिनेश कार्तिक नियमित विकेटकीपर धोनी के उत्तराधिकारी के तौर पर उभरे हैं। उन्होंने अपने शानदार खेल से जगह बराकर रखी है। वह इस इंग्लैंड दौरे पर भी टीम का हिस्सा हैं, लेकिन अभी तक उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। कार्तिक की उम्र और ऋषभ पंत , संजू सैमसन जैसे अन्य उभरते हुए विकेटकीपर बल्लेबाजों के आने से कार्तिक को शायद ही 4 साल बाद होने वाले इंग्लैंड दौरे पर टीम में जगह मिले।

 
Advertisement

रविचंद्रन आश्विन 

हरभजन सिंह के बाद अपनी शानदार फिरकी से भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले आश्विन फ़िलहाल क्रिकेट के छोटे प्रारूप से बाहर हैं। उनकी जगह टीम में शामिल किये गए चहल और कुलदीप यादव ने भारत के लिए कई मैच जीता प्रदर्शन किये है।  हालांकि श्विन भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा है और कहीं ना कहीं वो साल 2019 के वर्ल्ड कप में भारतीय का हिस्से होंगे। इन सब के बावजूद उनकी ढलती उम्र और चहल ,कुलदीप और अक्षर जैसे स्पिनरों के आने वो अगले इंग्लैंड दौरे पर शायद ही खेलते हुए नजर आये।       

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार