भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। जिसका शुभारंभ 2 अक्टूबर को विशाखापत्तनम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से होगा। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट क्रिकेट की शुरूआत 27 साल पहले 1992 में हुई थी,जब टीम इंडिया पहली बार साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई थी। तब से अब तक दोनो देशों के बीच कुल 13 टेस्ट सीरीज खेली गई है। जिसमें साउथ अफ्रीका ने सात, भारत ने तीन सीरीज जीती है और तीन ड्रॉ रही हैं। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका की मेजबानी में नवंबर 1992 से जनवरी 1993 तक खेली गई चार टेस्ट मैचों की सीरीज मे भारत को 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज के बाकी तीन मैच ड्रॉ रहे थे। आइए जानते हैं क्या हुआ था उस सीरीज में। 

 
Advertisement

पहला टेस्ट,13 से 17 नवंबर 1992, डरबन 

साउथ अफ्रीका की टीम 22 साल के बैन के बाद घर में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रही थी। भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने कप्तान केप्लर वेसल्स (118) के शानदार शतक की मदद से पहली पारी में 254 रन बनाए। 

भारत ने इसका करार जवाब दिया औऱ प्रवीण आमरे (103) के शानदार शतक और किरण मोरे (55) के अर्धशतक के दम पर पहली पारी में 277 रन बनाकर 23 रन की बढ़त हासिल की थी। तीसरे दिन भारत के ऑलआउट होने के बाद खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी खत्म हुआ और फिर पूरा चौथा दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। साउथ अफ्रीका दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए और इसके साथ ही पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ।  

 

दूसरा टेस्ट, 26 से 30 नवंबर, जोहन्सबर्ग

Advertisement

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने ब्रायन मैकमिलन (98) औऱ जोंटी रोड्स (91) की बदौलत पहली पारी में 292 रन बनाए। इसके जबाव में भारतीय टीम सचिन तेंदुलकर (111) के शतक के बावजूद 227 रनों पर ऑलआउट हो गई। उनके अलावा टीम के बाकी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। पहली पारी  के आधार पर मेजबान टीम ने 65 रनों की बढ़त बनाई।

दूसरी पारी में एंड्रयू हडसन (53) और डेविड रिचर्ड्सन (50) के अर्धशतकों की बदौलत दूसरी पारी में 252 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 318 रन का लक्ष्य मिला। इसके जवाब में पांचवें दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाकर मैच ड्रॉ करा दिया।

 

तीसरा टेस्ट, 26 से 29 दिसंबर,पोर्ट एलिजाबेथ

Advertisement

सीरीज में पहली बार टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी और पहली पारी में 212 रनों पर ऑलआउट हो गई। कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका  ने हैंसी क्रोनिए (135) और एंड्रयू हडसन (52) की शानदार पारियों की बदौलत 275 रन बनाकर 63 रन की बढ़त हासिल की।

दूसरी पारी में भारत ने कपिल देव (129) के शतक के दम पर 215 रन बनाए औऱ मेजबान को जीत के लिए 153 रनों का लक्ष्य दिया। साउथ अफ्रीका ने 1 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाकर चौथे दिन ही टेस्ट मैच खत्म कर दिया। कप्तान केपल्स वेसल्स ने नाबाद 95 रन की पारी के चलते साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से भारत के खिलाफ पहला टेस्ट मैच जीता। 

 

चौथा टेस्ट, 2 से 6 जनवरी 1993, केपटाउन

Advertisement

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और जोंटी रोड्स (86) और ब्रायन मैकमिलन (52) की पारियों के दम पर पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 360 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी। इसके जवाब में भारत पहली पारी में 276 रन ही  बना सका। जिसमें सचिन तेंदुलकर (73) और मनोज प्रभाकर (62) ने अर्धशतक जड़ा।  

पहली पारी में 84 रनों की बढ़त मिलने के बाद साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाकर पारी घोषित कर दी औऱ भारत को जीत के लिए 215 रन का लक्ष्य मिला। पांचवें दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 29 रन बनाए और मैच ड्रॉ हो गया।

इस मैच ड्रॉ होने के साथ ही मेजबान साउथ अफ्रीका ने चार मैचों की इस सीरीज पर 1-0 से अपने नाम की थी। 


Advertisement

Writer: Saurabh Sharma (Cricketnmore)
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार