साल 2001 में भारतीय क्रिकेट टीम तीसरी बार टेस्ट सीरीज खेलने के लिए साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई। इस सीरीज में दोनों टीमों की कमान नए कप्तानों के हाथों में थी। टीम इंडिया की कमान थी सौरव गांगुली के हाथों में वहीं साउथ अफ्रीका के कप्तान थे तेज गेंदबाज शॉन पोलक। दो टेस्ट मैचों की इस सीरीज में मेजबान साउथ अफ्रीका ने 1-0 से कब्जा किया था। यह साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर भारत की लगातार तीसरे टेस्ट सीरीज हार थी। आइए जानते हैं उस सीरीज का पूरा हाल।

Advertisement

पहला टेस्ट, 3 से 6 नवंबर 2001, ब्लोमफोनेटिन

Advertisement

पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका के कप्तान शॉन पोलक ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। भारत ने सचिन तेंदुलकर (155) और वीरेंद्र सहवाग (105) के शानदार शतकों के दम पर 379 रन बनाए।

मेजबान टीम ने पलटवार करते हुए दूसरी पारी में 563 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें हर्शल गिब्स (107) और लांस क्लूजनर (108) ने शतक, वहीं गैरी कर्स्टन (73), जैक कैलिस (68) और नील मैकेंजी (68) ने अर्धशतक जड़ा। 

पहली पारी मे 184 रनों के विशाल अंतर से पिछड़ने के बाद भारत ने दूसरी पारी में शिव सुंदर दास (62) के अर्धशतक की बदौलत 237 रन बनाए, जिसके बाद साउथ अफ्रीका को जीत के लिए सिर्फ 54 रन का लक्ष्य मिला। साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 14.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाकर 9 विकेट से जीत हासिल की और सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बनाई ।

 

दूसरा टेस्ट, 16 से 20 नवंबर 2001, पोर्ट एलिजाबेथ

Advertisement

भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले साउथ अफ्रीका को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने हर्शल गिब्स (196) के बेहतरीन शतक औऱ मार्क बाउचर की नाबाद 68 रन की बदौलत पहली पारी में 362 रन बनाए।

इसके जवाब में भारतीय टीम (5/40) की घातक गेंदबाजी के आगे 201 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमे वीवीएस लक्ष्मण ने सर्वाधिक 89 रन की पारी खेली। 

161 रनों की विशाल बढ़त के साथ बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। जिसमें जैक कैलिस (89) और शॉन पोलक (55) ने नाबाद अर्धशतक जड़े।  395 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने पांचवें दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए और मैच ड्रॉ करा दिया। जिसमें राहुल द्रविड़ ने 89 रन और दीपदास गुप्ता ने 63 रन की पारी खेली। 

Advertisement

इसके साथ ही 1-0 के साथ साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ अपनी तीसरे टेस्ट सीरीज जीती। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार