भारत के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल (Shubman Gill),ने 8 सितंबर को अपना 22वां जन्मदिन मनाया और इस दौरान उन्हें कई बड़ी-बड़ी हस्तियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और इस दौरान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) भी पीछे नहीं रहीं।

Advertisement

सारा का नाम अक्सर शुभमन के साथ जोड़ा जाता रहा है और सोशल मीडिया पर तो दोनों के अफेयर की अफवाहें आए दिन उड़ती रहती हैं। वहीं, सारा को लेकर गूगल ने एक ऐसी बड़ी भूल की है जिसको देखने के बाद कोई भी फैन यही मानेगा कि शुभमन और सारा के बीच कोई खिचड़ी पक रही है।

दरअसल, जब भी आप गूगल पर 'शुभमन गिल वाइफ' सर्च करते हैं, तो आज भी गूगल आपको सारा तेंदुलकर का नाम ही दिखाएगा। ये गूगल की एक ऐसी बड़ी चूक है जिसने हमेशा इन दोनों के रिश्ते को हवा दी है। गूगल के इस नतीजे के बाद फैंस को इस बात का भी यकीन हो गया है कि गूगल आपको हर चीज़ के बारे में सही जानकारी नहीं देता है।

सोशल मीडिया पर सारा और शुभमन के अफेयर को हवा देने वाले गूगल पर सर्च में शुभमन गिल वाइफ सर्च करने पर सारा के नाम के अलावा उनकी तस्वीरें भी नजर आती हैं जो कि सच में हैरान करने वाला है। दरअसल, अगर आपको नहीं पता है तो बता दें कि ऐसा गूगल के ऑटोमेटेड सिस्टम की वजह से हो रहा है।

इन दोनों के अफेयर की अफवाह के चलते गूगल सर्च ने इस सर्च को आटोमेटिक वाइफ केटेगरी में डाल दिया है, इसी कारण से शुभमन गिल की वाइफ को सर्च करने पर सारा तेंदुलकर का नाम और तस्वीरें सामने आ जाती हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार