ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क 30 जनवरी, 2023 के दिन 33 साल के हो गए हैं। स्टार्क को उनके जन्मदिन के मौके पर दुनियाभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। स्टार्क इस समय दुनिया के उन तेज़ गेंदबाज़ों में से एक हैं जो अकेले दम पर अपनी टीम को जीत दिलाने का माद्दा रखते हैं। स्टार्क ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जो शायद ही कोई दूसरा तेज़ गेंदबाज़ तोड़ पाए।

Advertisement

इस समय ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क 588 इंटरनेशनल विकेट चटका चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में इतने विकेट गिने चुने गेंदबाज़ ही चटका पाए हैं। ऐसे में स्टार्क जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लेंगे तो शायद वो 700 या 800 अंतर्राष्ट्रीय विकेटों के करीब होंगे।

Advertisement

वनडे में सबसे तेज़ 50, 100 और 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज़

इसके अलावा वनडे क्रिकेट में मिचेल स्टार्क के नाम पर एक ऐसा रिकॉर्ड है जो शायद ही कोई गेंदबाज़ तोड़ पाए। स्टार्क के नाम पर वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 50, 100 और 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए 250 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों में से सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट स्टार्क का ही है। 

वनडे वर्ल्ड कप में 14.81 की औसत से 49 विकेट चटकाए

इसके साथ ही स्टार्क के नाम पर वनडे वर्ल्ड कप में 49 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड भी है। स्टार्क ने 14.81 की शानदार औसत के साथ 49 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा भी स्टार्क ने विरोधी टीमों के खिलाफ कई शानदार स्पेल डाले हैं और वो इस सदी के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ों की लिस्ट में शामिल हैं। स्टार्क को उनके इस खास दिन पर Cricketnmore की पूरी टीम बधाई दे रही है और हम दुआ करते हैं कि स्टार्क ऐसे ही नए-नए कीर्तिमान बनाते रहें।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार