भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 4 अक्तूबर, 2023 के दिन अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके इस खास दिन पर उन्हें दुनियाभर से शुभकामना संदेश संदेश मिल रहे हैं। वहीं, पंत दिसंबर 2022 में हुए कार एक्सीडेंट के बाद तेज़ी से रिकवर कर रहे हैं। वो चोट से उबरते ही अपना खास दिन मनाने के लिए भगवान की शरण में पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने बाबा केदार और बद्रीनाथ के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

Advertisement

पंत की तस्वीरें और वीडियोज़ इस समय फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। इस समय हर क्रिकेट फैन यही दुआ कर रहा है कि पंत जल्द से जल्द पूरी तरह फिट हो जाएं और मैदान पर वापस आएं। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि पंत अगले साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं और टेस्ट में पंत का रिकॉर्ड इतना शानदार रहा है कि हर फैन उन्हें इसी फॉर्मैट से वापसी करते हुए देखना चाहता है।

Advertisement

पंत ने अपने छोटे से टेस्ट करियर में इतने बड़े-बड़े कारनामे कर दिखाए हैं जो बड़े-बड़े विकेटकीपर बल्लेबाज अपने पूरे करियर में नहीं कर पाते हैं। पंत के टेस्ट में रिकॉर्ड्स देखकर आप भी यही कहेंगे कि वो टेस्ट क्रिकेट में भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। आइए आपको उनके कुछ यादगार रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं।

ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर

ऋषभ पंत से पहले भी कई भारतीय विकेटकीपर्स आए लेकिन उनसे पहले कोई भी सेना देशों में शतक नहीं लगा पाया। पंत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर हैं और किसी भी एशियन विकेटकीपर द्वारा सेना देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज भी ऋषभ पंत ही हैं।

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज़ अर्द्धशतक

Advertisement

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ अर्द्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी ऋषभ पंत के नाम दर्ज है। उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में अर्द्धशतक लगाकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम दर्ज करवाया है।

आईसीसी टेस्ट रैेंकिंग्स के टॉप-10 में आने वाले इकलौते भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज

Also Read: Live Score

Advertisement

पंत ने पिछले 10 महीने से कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है लेकिन अपने कार एक्सीडेंट से पहले उन्होंने जो उपलब्धियां हासिल की उनमें से एक ये भी रही कि वो इकलौते भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जो आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग्स में टॉप-10 में शामिल रहे। जब पंत टीम इंडिया में वापसी करेंगे तो वो फिर से आपको टॉप-10 में दिख सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार