साल 2020 में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का 7वां संस्करण 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीम हिस्सा लेंगी जिसमें टॉप-10 क्रिकेट देशों के अलावा 6 अन्य टीमें होंगी। इन 6 टीमों में पापुआ न्यू गिनी, आयरलैंड, ओमान, नीदरलैंड, नामीबिया और स्कॉटलैंड शामिल हैं।

Advertisement

इस बार टूर्नामेंट की शुरूआत नए फॉर्मेट के आधार पर होगी। शुरुआत में इसमें 2 ग्रुप 'ए' और 'बी' होंगे। ग्रुप 'ए' का नेतृत्व श्रीलंका तथा ग्रुप 'बी' का नेतृत्व बांग्लादेश की टीम करेगी। श्रीलंका के साथ पापुआ न्यू गिनी, आयरलैंड तथा ओमान की टीमें होंगी तो वहीं बांग्लादेश के अलावा ग्रुप बी में नीदरलैंड, नामीबिया और स्कॉटलैंड की टीम होगी। दोनों ग्रुप से टॉप की 2-2 टॉप टीमें सुपर-12 स्टेज  के लिए क्वालीफाई करेंगी। 

 
Advertisement

टूर्नामेंट का पहला मैच श्रीलंका और आयरलैंड के बीच कार्दिनिया पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

ग्रुप 'ए' में पहले स्थान पर रहने वाली टीम तथा ग्रुप 'बी' में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम सुपर-12 स्टेज में पाकिस्तान ,ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड तथा वेस्टइंडीज के साथ में एक ग्रुप में होंगी।

ग्रुप 'बी' में पहले स्थान पर रहने वाली टीम तथा ग्रुप 'ए' में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम सुपर-12 स्टेज में भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका तथा अफगानिस्तान के साथ एक ग्रुप में होंगी।

सुपर 12 मुकाबलों की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के मुकाबले से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होगी। 

Advertisement

पहला सेमीफाइनल मुकाबला 11 नवंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा तो वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 12 नवंबर को एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला जाएगा।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 15 नवंबर को खेला जाएगा।

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2020 का पूरा शेड्यूल

Advertisement

पहला राउंड

18 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम क्वालीफायर ए 3, कार्दिनिया पार्क, साउथ जिलॉन्ग

18 अक्टूबर: क्वालीफायर ए 2 बनाम क्वालीफायर ए 4, कार्दिनिया पार्क, साउथ जिलॉन्ग

Advertisement

19 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर बी 3, बेलरिव ओवल, तस्मानिया

19 अक्टूबर: क्वालीफायर बी 2 बनाम क्वालीफायर बी 4, बेलरिव ओवल, तस्मानिया

20 अक्टूबर: क्वालीफायर ए 3 बनाम क्वालीफायर ए 4, कार्दिनिया पार्क, साउथ जिलॉन्ग

Advertisement

20 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम क्वालीफायर ए 2, कार्दिनिया पार्क, साउथ जिलॉन्ग

21 अक्टूबर: क्वालीफायर बी 3 बनाम क्वालीफायर बी 4, बेलरिव ओवल, तस्मानिया

21 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर बी 2, बेलरिव ओवल, तस्मानिया

Advertisement

22 अक्टूबर: क्वालीफायर ए 2 बनाम क्वालीफायर ए 3, कार्दिनिया पार्क, साउथ जिलॉन्ग

22 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम क्वालीफायर ए 4, कार्दिनिया पार्क, साउथ जिलॉन्ग

23 अक्टूबर: क्वालिफायर बी 2 बनाम क्वालिफायर बी 3, बेलरिव ओवल, तस्मानिया

Advertisement

23 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर बी 4, बेलरिव ओवल, तस्मानिया

सुपर 12 स्टेज

24 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

Advertisement

24 अक्टूबर: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, पर्थ स्टेडियम, पर्थ

25 अक्टूबर: ए 1 बनाम बी 2, ब्लंडस्टोन एरिना, होबार्ट

25 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम विंडीज, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

Advertisement

26 अक्टूबर: अफगानिस्तान बनाम ए 2, पर्थ स्टेडियम, पर्थ

26 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम बी 1, पर्थ स्टेडियम, पर्थ

27 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम बी 2, ब्लंडस्टोन एरिना, होबार्ट

Advertisement

28 अक्टूबर: अफगानिस्तान बनाम बी 1, पर्थ स्टेडियम, पर्थ

28 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम विंडीज, पर्थ स्टेडियम, पर्थ

29 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम ए 1, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

Advertisement

29 अक्टूबर: भारत बनाम ए 2, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

30 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

30 अक्टूबर: विंडीज बनाम बी 2, पर्थ स्टेडियम, पर्थ

Advertisement

31 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्बेन

31 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम ए 1, ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्बेन

1 नवंबर: साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान, एडिलेड ओवल, एडिलेड

Advertisement

1 नवंबर: भारत बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

2 नवंबर: ए 2 बनाम बी 1, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

2 नवंबर: न्यूजीलैंड बनाम ए 1, ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्बेन

Advertisement

3 नवंबर: पाकिस्तान बनाम विंडीज, एडिलेड ओवल, एडिलेड

3 नवंबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम बी 2, एडिलेड ओवल, एडिलेड

4 नवंबर: इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान, ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्बेन

Advertisement

5 नवंबर: साउथ अफ्रीका बनाम ए 2, एडिलेड ओवल, एडिलेड

5 नवंबर: भारत बनाम बी 1, एडिलेड ओवल, एडिलेड

6 नवंबर: पाकिस्तान बनाम बी 2, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

Advertisement

6 नवंबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

7 नवंबर: इंग्लैंड बनाम ए 2, एडिलेड ओवल, एडिलेड

7 नवंबर: विंडीज बनाम ए 1, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

Advertisement

8 नवंबर: साउथ अफ्रीका बनाम बी 1, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

8 नवंबर: भारत बनाम अफगानिस्तान, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

सेमीफाइनल

Advertisement

11 नवंबर: फैसला किया जाना है, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

12 नवंबर: फैसला किया जाना है, एडिलेड ओवल, एडिलेड

फाइनल

Advertisement

15 नवंबर: फैसला किया जाना, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार