IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। सीनियर खिलाड़ियों की वापसी के चलते जिम्बाब्वे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहे 8 खिलाड़ियों को इस बार जगह नहीं मिल पाई। इनमें कुछ खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन भी किया था।

Advertisement

1. रिंकू सिंह
रिंकू सिंह भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीनों टी20 खेले थे। दूसरे मैच में उन्होंने 8 गेंदों पर 12 और तीसरे मुकाबले में 14 गेंदों पर 25 रन बनाए। इसके बावजूद उन्हें अफगानिस्तान सीरीज की 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली।

2. मयंक यादव
करीब दो साल बाद टी20 टीम में लौटे युव तेज गेंदबाज मयंक यादव ने जिम्बाब्वे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दो मैचों में 5 विकेट चटकाए, लेकिन सीनियर गेंदबाजों की वापसी के बाद उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा।

3. प्रिंस यादव
प्रिंस यादव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दो मुकाबले खेले और दोनों में 2-2 विकेट लिए। यानी सीरीज में उनके नाम कुल 4 विकेट रहे, लेकिन इसके बावजूद वह अफगानिस्तान सीरीज की टीम में जगह नहीं बना सके।

4. अशोक शर्मा
अशोक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने दो मुकाबलों में एक विकेट लिया, लेकिन अब अफगानिस्तान के खिलाफ उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है।

5. सूर्यांश शेडगे
युवा तेज गेंदबाज ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरा टी20 खेला था। हालांकि उन्हें न बल्लेबाजी का मौका मिला और न ही गेंदबाजी में विकेट मिला। अब वह अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हैं।

6. यश ठाकुर
यश ठाकुर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दो टी20 मैचों में 4 विकेट चटकाए थे। इसके बावजूद सीनियर खिलाड़ियों की वापसी के कारण उन्हें अफगानिस्तान सीरीज की टीम में जगह नहीं मिल सकी।

Also Read: LIVE Cricket Score

हर्ष दुबे और प्रभसिमरन सिंह भी बाहर
इन छह खिलाड़ियों के अलावा हर्ष दुबे और प्रभसिमरन सिंह भी टीम से बाहर हैं। दोनों जिम्बाब्वे दौरे पर टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें किसी मैच की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार