India vs New Zealand CT 2025 Final: भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेलने के लिए तैयार है। लेकिन रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम की लड़ाई सिर्फ  कीवी टीम से नहीं बल्कि रविवार के भयानक दुर्भाग्य से भी है।

Advertisement

इसे संयोग कहा जाए या कुछ औऱ लेकिन  भारत रविवार को जो भी आईसीसी लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट फाइनल खेली है, उसमें उसे हार का मुंह देखना पड़ा है औऱ चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल 9 मार्च यानी रविवार को ही है। 

Advertisement

चाहे न्यूजीलैंड के खिलाफ 2000 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल हो या फिर इससे पहले 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल हो, रविवार को खेले गए और उसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा।

इस बीच, रविवार को भारत की एकमात्र ICC टूर्नामेंट फाइनल जीत 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के खिलाफ आई थी, लेकिन उस जीत में भी एक मोड़ था। रविवार, 23 जून को शुरू हुआ यह मैच बारिश के कारण बाधित हुआ और सोमवार, 24 जून तक जारी रहा जिसका मतलब है कि रविवार का दुर्भाग्य अभी भी जारी है। 

आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल में भारत की जीत

1983 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल शनिवार

Advertisement

2002 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल सोमवार

2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल सोमवार

2011 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल शनिवार

Advertisement

2013 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल रविवार/सोमवार

2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल शनिवार

आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल में भारत की हार

Advertisement

2014 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल रविवार

2003 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल रविवार

2000 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल रविवार

Advertisement

2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल रविवार

2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल रविवार

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

हालांकि, इस मिथक को तोड़ने और गौरव हासिल करने के लिए रोहित शर्मा और उनकी टीम को अपनी सबसे बड़ी चुनौती न्यूजीलैंड के न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, केन विलियमसन औऱ रचिन रविंद्र हैं। तीनों ने ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए सेमीफाइनल में विजयी प्रदर्शन किया था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार