23 नवंबर,नई दिल्ली। ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे एतेहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच में बांग्लादेश को पहली पारी में 106 रन पर ढेर करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने कर 3 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही भारत की लीड 68 रन हो गई है।  दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान विराट कोहली 59* और उप-कप्तान अंजिक्य रहाणे 23* रन बनाकर नाबाद लौटे।

Advertisement

इस मुकाबले में 5 खास रिकॉर्डस भी बने,आइए उनपर डालते हैं एक नजर

Advertisement

बतौर कप्तान सबसे तेज 5000 रन

विराट कोहली ने बतौर कप्तान सबसे तेज 5000 टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कोहली ने 86 पारियों में ये मुकाम हासिल किया है,जबकि ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉटिंग ने इसके लिए 97 पारियां खेली थी। 

पहले भारतीय कप्तान

Advertisement

विराट कोहली पहले भारतीय क्रिकेटर हैं,जिसने बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में 5000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 

इशांत ने की श्रीनाथ की बराबरी

Advertisement

इशांत बतौर भारतीय तेज गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दसवीं बार ये कारनामा कर के जवागल श्रीनाथ की बराबरी की। श्रीनाथ ने अपने टेस्ट करियर में 10 बार पारी में 5 विकेट लिए थे।

दूसरी बार हुआ ऐसा

Advertisement

ऐसा दूसरी बार हुआ है जब भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करने के बाद पहले दिन का खेल होने तक विरोधी टीम के खिलाफ बढ़त हासिल की है।  इससे पहले 2005/06 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले गए टेस्ट मैच में ऐसा हुआ था। 

साहा ने की धोनी की बराबरी

Advertisement

रिद्धिमान साहा सबसे तेज 100 शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं,उन्होंने 35 मैचों में ये मुकाम हासिल किया है। इस मामले में साहा ने महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी की है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार