भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जानी है। जिसका पहला मुकाबला 14 नवंबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा टेस्ट जो कि डे-नाइट होगा टेस्ट होगा, वो कोलकाता के एतेहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। सीरीज से पहले आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है भारत-बांग्लादेश का रिकॉर्ड। 

Advertisement

हार-जीत का रिकॉर्ड 

Advertisement

भारत-बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 9 टेस्ट मैच खेले गए हैं,जिसमें भारत ने 7 मैच जीते हैं, जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। 

सबसे ज्यादा रन

सचिन तेंदुलकर ने बांग्लादेश के खिलाफ 7 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा 820 रन बनाए हैं,जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 248 रन रहा।

बांग्लादेश के मोहम्मद अशरफुल ने भारत के खिलाफ 6 मैचों में 386 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 158 रन रहा है।

 
Advertisement

सबसे ज्यादा विकेट

भारत के तेज गेंदबाज जहीर खान ने बांग्लादेश के खिलाफ 7 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा 31 विेकेट हासिल किए हैं। जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 87 रन देकर 7 विेकेट रहे हैं।

बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने भारत के खिलाफ 6 मैचों में 15 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 62 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।

Advertisement

सबसे ज्यादा शतक

सचिन तेंदुलकर ने बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा 5 शतक जड़े हैं।

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने भारत के खिलाफ 2 शतक जड़े हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार