India vs England 1st Test Stats Preview: भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार (25 जनवरी) से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच शुरू होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। बता इस मुकाबले में भारतीय टीम बिना विराट कोहली के उतरेगी, जो निजी कारणों के चलते पहले दो मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हैदराबाद मे कुछ रिकॉर्ड्स भी बन सकते हैं, आइए जानते हैं। 

 
Advertisement

सौरव गांगुली को पछाड़ने से रोहित 14 रन दूर

Advertisement

रोहित अगर 14 रन बना लेते हैं तो भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पछाड़कर चौथे स्थान पर आ जाएंगे।  रोहित ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 467 मैच की 489 पारियों में 18420 रन बनाए हैं, वहीं गांगुली के नाम 421 मैच की 485 पारियों में 18433 रन दर्ज हैं। फिर उनसे आगे इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली औऱ राहुल द्रविड़ र जाएंगे।  

धोनी से आगे  निकल सकते हैं रोहित

रोहित दो छक्के जड़ते ही भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। धोनी ने 90 टेस्ट की 144 पारियों में 78 छक्के जड़े हैं, वहीं रोहित के नाम 54 टेस्ट की 92 पारियों में 77 छ्कके दर्ज हैं। वीरेंद्र सहवाग (91) इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।

अश्विन के 500 विकेट

Advertisement

रविंचंद्रन अश्विन को टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे करने के लिए 10 विकेट की दरकार है। भारत के लिए सिर्फ अनिल कुंबले ही इस आंकड़े तक पहुंचे हैं।

जडेजा के 550 विकेट

रविंद्र जडेजा को इंटरनेशनल क्रिकेट में 550 विकेट पूरे करने के लिए 2 विकेट चाहिए।  भारत के लिए अनिल कुंबले, आर अश्विन, हरभजन सिंह, कपिल देव, जहीर खान और जवागल श्रीनाथ ने ही यह मुकाम हासिल किया है।

Advertisement

बेन स्टोक्स के 300 विकेट

ऑलराउंडर बेन स्टोक्स 3 विकेट हासिल करते ही इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले 14वें खिलाड़ी बन जाएंगे। 

तेंदुलकर को पछाड़ने के करीब रूट

Advertisement

जो रूट अगर इस मैच में 10 रन बना लेते हैं तो भारत-इंग्लैंड टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे। रूट ने 25 टेस्ट की 45 पारियों में 55.86 की औसत से 2526 रन बनाए हैं, वहीं सचिन ने नाम 32 टेस्ट की 53 पारियों  में 51.73 की औसत से 2535 रन दर्ज हैं।

इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट में 19000 रन पूरे करने के लिए 169 रनों की दरकार है। इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास में कोई खिलाड़ी इस आंकड़े तक नहीं पहुंचा है।

Also Read: Live Score

Advertisement


 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार