कप्तान केन विलियम्सन (95) के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के बावजूद यहां सेडन पार्क मैदान न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेला गया तीसरा टी-20 मैच टाई हो गया और सुपर ओवर में चला गया, जहां भारत ने रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सुपर ओवर में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 18 रनों का लक्ष्य दिया। भारत ने आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा के छक्के की बदौलत जीत दर्ज की।

Advertisement

बतौर ओपनर 10000 इंटरनेशनल रन

Advertisement

रोहित शर्मा ने 40 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 65 रन की पारी खेली। इसके साथ ही रोहित ने बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में 10000 रन पूरे कर लिए। सुनील गावस्कर, सचिन तेदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के बाद वह भारत के लिए बतौर ओपनर 10000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। 


भारत के लिए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल में बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। कप्तान के रूप में धोनी के नाम 1112 रन हैं और अब कोहली के नाम 1126 रन हो गए हैं।


पहली सीरीज जीत

Advertisement

लगातार तीसरी जीत के साथ कोहली एंड कंपनी ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है। भारत ने पहली बार न्यूजीलैंड की धरती पर टी-20 सीरीज जीती है। 


डेविड वॉर्नर को छोड़ा पीछे

रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर को पछाड़कर नौंवे नंबर पर आ गए हैं। रोहित के 358 छक्के हो गए हैं, वहीं वॉर्नर के नाम 356 छक्के दर्ज हैं।


Advertisement

विलियमसन की सबसे बड़ी पारी

केन विलियमसन ने 48 गेंदों में 8 चौकों औऱ 6 छ्क्कों की मदद से 95 रन की पारी खेली। जो इस फॉर्मेट में उनका सबसे बड़ा स्कोर है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार