भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी-20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया और अब दूसरा मुकाबला मंगलवार (7 जनवरी) को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड बन सकते हैं, आइए जानते हैं उसके बारे में।

Advertisement

सबसे ज्यादा रन

Advertisement

विराट कोहली अगर इस मैच में 1 रन बना लेते हैं तो वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने में सबसे आगे निकल जाएंगे। फिलहाल वह रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे। कोहली और रोहित दोनों ने अब तक 2633 रन बनाए हैं।


विराट के बतौर कप्तान 11000 इंटरनेशनल रन

कोहली बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 10969 रन बना चुके हैं। अगर वह 31 रन औऱ बना लेते हैं तो 11000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले दुनिया के छठे कप्तान बन जाएंगे। वह सबसे तेज यह मुकाम हासिल करेंगे।


बतौर कप्तान 1000 टी-20 इंटरनेशनल रन

Advertisement

विराट कोहली 24 रन बनाते ही बतौर कप्तान 1000 टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले दुनिया के छठे खिलाड़ी बन जाएंगे। 


भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट

चोट से उभरकर वापसी कर रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 2 विकेट लेते ही भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। बुमराह ने अब तक 51 विकेट लिए हैं। वहीं रविचंद्रन अश्विन औऱ युजवेंद्र चहल ने 52-52 विकेट चटकाए हैं।

Advertisement

कप्तान कोहली ने पहले मैच के प्लेइंग इलेवन में चहल को जगह नहीं दी थी और दूसरे मैच में भी उनके खेलने की संभावना कम है। 


सबसे ज्यादा हार

अगर श्रीलंका की टीम इस मुकाबले में हार जाती है तो वह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच हारने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। फिलहाल 61-61 हार के साथ श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीम संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।   

Advertisement


 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार