एंटीगुआ के मैदान पर पहले टेस्ट मैच में भारत ने मेजबान वेस्टइंडीज को 318 रनों से हराया। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों सहित गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज टीम की कमर तोड़ दी। इस मैच में कई छोटे-बड़े रिकॉर्ड भी बनें। आइये नजर डालते है उन्हीं कुछ खास रिकार्ड्स पर।

Advertisement

1. विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा जीत

Advertisement

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के रिकॉर्ड तोड़ दिया है। घर के बाहर बतौर कप्तान कोहली की यह 12वीं जीत है जबकि गांगुली ने घर के बाहर बतौर कप्तान 11 मैचों में जीत दर्ज की थी। गांगुली ने जहां 28 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी वहीं कोहली ने 26 मैचों में कारनामा किया है। 

2. सबसे ज्यादा जीत में धोनी की बराबरी

विराट कोहली ने बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। धोनी और कोहली बतौर कप्तान अब तक 27-27 टेस्ट मैच जीत चुके हैं। धोनी ने जहां 60 मैचों में बतौर कप्तान 27 मैच जीते थे, वहीं कोहली ने 47 मैचों में ही बतौर कप्तान 27 मैच जीते हैं।

 

3. विदेश में सबसे बड़ी जीत

Advertisement

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच को 318 रनों से अपने नाम किया। यह विदेशी जमीन पर रनों के मामलों में भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत है। इस पहले विदेश में भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत श्रीलंका के खिलाफ रही है। भारत ने 2017 में श्रीलंका को गाले के मैदान पर 304 रनों से हराया था।

4. इंटरनेशनल जीत का शतक पूरा किया

पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को हराने के साथ ही कोहली ने बतौर कप्तान100वीं इंटरनेशनल जीत हासिल कर ली है। वो ऐसा करने वाले भारत के तीसरे तो वहीं वर्ल्ड के 12 वें कप्तान बने।

Advertisement

5. बुमराह ने किया अनोखा कारनामा

बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में कुल 5 विकेट हासिल किए जिसमें 4 विकेट उन्होंने 'बोल्ड' मारकर हासिल किया। टेस्ट मैच की एक पारी में 4 बल्लेबाजों को 'बोल्ड' करके बुमराह ऐसा करने वाले भारत के पहले तेज गेंदबाज बने। साथ ही बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका तथा वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हीं के जमीन पर एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। वो इन चारों देशों में ऐसा करने वाले एशिया के पहले गेंदबाज बनें।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार