आईपीएल में हर साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों को ऑरेंज कैप से नवाजा जाता है। ये उपलब्धि भारतीय बल्लेबाजों से ज्यादा विदेशी बल्लेबाजों ने अपने नाम की है। ऐसे में आइये आज जानते है आईपीएल में ऑरेंज कैप हासिल करने वाले बल्लेबाजों के नाम।

Advertisement

शॉन मार्श

Advertisement

साल 2008 में आईपीएल के पहले संस्करण में ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श ने सबसे ज्यादा इन बनाते हुए ऑरेंज कैप हासिल किया। किंग्स इलेवन पंजाब के तरफ से खेलते हुए उन्होंने 11 मैचों में कुल 616 रन बनाए थे।

मैथ्यू हेडन

साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ऑरेंज कैप जीते। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 12 मैचों में कुल 572 रन बनाए थे।

सचिन तेंदुलकर 

Advertisement

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने तीसरें संस्करण में 15 मैचों में 618 रन बनाते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम किया। सचिन ने यह उपलब्धि मुंबई इंडियंस के तरफ से खेलते हासिल की थी। 

क्रिस गेल

साल 2011 में विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज क्रिस गेल ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। तब गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के तरफ से खेलते हुए सिर्फ 12 मैचों में 608 रन बनाए थे।

Advertisement

क्रिस गेल

गेल ने 2012 में भी अपने बैटिंग का जलवा दिखाते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। आरसीबी के तरफ से खेलते हुए गेल ने टूर्नामेंट में 15 मैचों  में शानदार 733 रन बनाए थे।

माइकल हसी

Advertisement

'मिस्टर क्रिकेटर' माइकल हसी ने साल 2013 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 मैचों में कुल 733 रन बनाए। उन्होंने यह कारनामा चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए किया।

रॉबिन उथप्पा

भारतीय बल्लेबाज रोबिन उथप्पा आईपीएल के सातवें संस्करण में ऑरेंज कैप के विजेता बनें। उथप्पा ने उस सीजन के 16 मैचों में कुल 660 रन बनाए थे।

Advertisement

डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर ने साल 2015 में 14 मैचों में कुल 562 रन बनाते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। उन्होंने यह कारनामा सनराइजर्स हैदराबाद के तरफ से खेलते हुए किया।

विराट कोहली

Advertisement

भारतीय कप्तान ने आरसीबी के तरफ से खेलते हुए साल 2016 में 16 मैचों में कुल 973 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम किया। यह आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गए सर्वाधिक रन हैं।

डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर ने आईपीएल 2017 में एक बार फिर बैटिंग में अच्छे हाथ दिखाते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। वार्नर ने उस सीजन में 14 मैचों में कुल 641 रन बनाए।

Advertisement

केन विलियमसन

न्यूजीलैंड के बेहतरीन बल्लेबाज केन विलियमसन ने आईपीएल के 11वें संस्करण में 17 मैचों में कुल 735 रन बनाते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। विलियमसन ने यह उपलब्धि सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए हासिल की।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार