India Squad for Hong Kong Sixes 2026: हांगकांग सिक्सेस 2026 (Hong Kong Sixes 2026) टूर्नामेंट का आगाज शुक्रवार 30 अक्टूबर से होगा। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले भारत की सात सदस्यीय टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। Team India में एक नए खिलाड़ी की एंट्री हुई है और एक कप्तान को भी चुन लिया गया है।

भुवनेश्वर की जगह कुलवंत: हांगकांग सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी भुवनेश्वर कुमार करने वाले थे, लेकिन उन्हें अचानक से भारतीय टीम से बुलावा आया। भुवी को न्यूजीलैंड टूर के लिए टी20 स्क्वाड में चुना गया है। यही वज़ह है वो हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

उनकी जगह कुलवंत खेजरोलिया को हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए भारत की 7 सदस्यीय टीम  में चुना गया है। वो मुख्य तौर पर एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ हैं। उन्होंने 27 फर्स्ट क्लास मैचों में 73 विकेट, 40 लिस्ट ए मैचों में 75 विकेट और 27 टी20 मैचों में 27 विकेट चटकाए हैं।

क्रुणाल पांड्या बने नए कप्तान: भुवनेश्वर कुमार की गैरमौजूदगी में अब हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या को टीम इंडिया का नया कप्तान चुना गया है। क्रुणाल एक बेहद ही काबिल ऑलराउंडर हैं, जो कि अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से टीम के लिए योगदान करते हैं। उन्होंने देश के लिए 5 वनडे और 19 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं। क्रुणाल के नाम ODI में 130 रन, 2 विकेट और  टी20 में 124 रन और 15 विकेट दर्ज हैं। वो बड़ौदा और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमों की कप्तानी कर चुके हैं।

बताते चलें कि भारतीय टीम में शशांक सिंह, नितिश राणा, टी नटराजन, राहुल तेवतिया और राहुल त्रिपाठी जैसे काबिल खिलाड़ी भी मौजूद हैं। टीम इंडिया हांगकांग सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट जीतने की बड़ी दावेदार है।

Also Read: LIVE Cricket Score

हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए भारतीय टीम: भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, शशांक सिंह, नितिश राण, टी नटराजन, राहुल तेवतिया, राहुल त्रिपाठी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार