टी-20 क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाज क्रिस गेल आज अपना 39वां बर्थडे मना रहे हैं। क्रिकेट के छोटे प्रारूप में क्रिस गेल से ज्यादा विस्फोटक बल्लेबाज शायद ही कोई हो। आइये उनके बर्थडे के मौके पर जानते है उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Advertisement

जन्मस्थल व पूरा नाम

Advertisement

क्रिस गेल का जन्म 21 सितंबर साल 1979 को वेस्टइंडीज के जमैका शहर में हुआ है। इनका पूरा नाम क्रिस्टोफर हेनरी गेल है।

इंटरनेशनल डेब्यू

वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज ने साल 1999 में भारत के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया तो वहीं साल 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैचों में कदम रखा। हालाँकि उनके लिए अपने ये दोनों ही डेब्यू यादगार नहीं रहे। पहले वनडे में उन्होंने जहाँ मात्र 1 रन बनाए तो वहीं टेस्ट में वह महज 33 रन बनाने में कामयाब रहे।

धीमी शुरुआत के बाद विस्फोटक अंदाज

Advertisement

क्रिस गेल ने अपनी करियर के शुरुआत बेहद धीमी की। अपने डेब्यू के बाद वो बल्ले से कुछ खास रंग में नजर नहीं आये लेकिन साल 2002 में उन्होंने अपने बल्ले का दम दिखाते हुए कुल 2,013 रन बटोरें जिसमें 4 शतक तथा  14 अर्धशतक शामिल हैं।

 

टेस्ट क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज

क्रिस गेल ने साल 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ हुए टेस्ट मैच की पहली गेंद पर  छक्का जड़ा। इसी के साथ वो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले वर्ल्ड के पहले बल्लेबाज बनें।

Advertisement

सबसे तेज शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

क्रिस गेल ने टी-20 क्रिकेट में में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं। गेल ने साल 2013 में बंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के तरफ दे खेलते हुए पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ मगज 30 गेंदों में शतक ठोक यह कारनामा किया।

इसलिए इस नाम से जाने जाते है क्रिस गेल

Advertisement

गेल क्रिकेट की दुनियां में यूनिवर्सल बॉस के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने अभी तक के अपने करियर में दुनियां भर की टी20 लीग को मिलाकर कुल 346 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 147.74 के स्ट्राइक रेट से कुल 11,737 रन बनाएं हैं। इस दौरान उन्होंने 21 शतक और 71 अर्धशतक जमाएं हैं। टी20 क्रिकेट में उनका बेस्ट स्कोर 175 रनों का है जो  व्यक्तिगत खिलाड़ी के तौर पर एक रिकॉर्ड हैं।

ये कारनामा करने वाले दुनियां के पहले बल्लेबाज

 

ये कारनामा करने वाले दुनियां के पहले बल्लेबाज

Advertisement

 क्रिस गेल टेस्ट मैचों में तिहरा शतक, वनडे मैच दोहरा शतक तथा टी20 मैचों में शतक लगाने वाले  दुनियां के एकमात्र खिलाड़ी है। साथ ही वो क्रिकेट के सभी प्रारूप में शतक लगाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज हैं।

छक्के से टूटी थी बच्चे की नाक

चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैच के दौरान क्रिस गेल ने जब एक छक्का मारा तब वो गेंद सीधा जाके स्टेडियम में बैठी एक 10 साल की बच्ची को लग गयी। गेंद उसके नाक लगी जिसके कारण उस लड़की को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बाद में क्रिस गेल को जब ये बात पता चला तो वह लड़की से मिलने हॉस्पिटल भी गए और उसके ठीक होने की दुआ की थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार